WhatsApp में किसी भी चैट में किसी भी मैसेज को ऐसे करें पिन

अमर उजाला

Mon, 25 March 2024

Image Credit : अमर उजाला

WhatsApp के यूजर्स अब किसी भी चैट के मैसेज को पिन कर सकेंगे। नया अपडेट ग्रुप और निजी चैट दोनों के लिए है।

Image Credit : अमर उजाला

WhatsApp का यह नया अपडेट iOS और Android दोनों के लिए जारी किया गया है।

Image Credit : अमर उजाला

WhatsApp के इस अपडेट का बड़ा फायदा यह होगा कि किसी स्पेशल या जरूरी मैसेज को सर्च करने में समय नहीं लगेगा।

Image Credit : अमर उजाला

डिफॉल्ट रूप से मैसेज पिन करने का समय 7 दिनों का होगा और सबसे कम 24 घंटे के लिए किसी चैट को पिन किया जा सकेगा।

Image Credit : सोशल मीडिया

निजी या ग्रुप चैट में आप जिस मैसेज को पिन करना चाहते हैं, उसे सेलेक्ट करें।

Image Credit : अमर उजाला

मैसेज पर थोड़ी देर प्रेस (दबाकर) करके आप सेलेक्ट कर सकते हैं।
 

Image Credit : अमर उजाला

अब नीचे की ओर आपको कई सारे ऑप्शन दिखेंगे जिनमें से आखिरी ऑप्शन यानी More पर क्लिक करें।
 

Image Credit :

अब एक दूसरा मेन्यू खुलेगा उसमें सबसे ऊपर Pin लिखा होगा। Pin पर क्लिक कर दें। अब जिस मैसेज को आपने सेलेक्ट किया होगा वह पिन हो जाएगा और वह सबसे ऊपर दिखेगा।

Image Credit : Istock

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More