आप आसानी से घर बैठे बनावा सकेंगे पासपोर्ट, बस फॉलो करने होंगे ये स्टेप्स
विज्ञापन

वैसे तो विदेश जाने के लिए पासपोर्ट की जरूरत पड़ती है। इसके लिए लोग खूब सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाते हैं, लेकिन इससे उनका सिर्फ समय बर्बाद होता है। वहीं, दूसरी तरफ कई लोग पासपोर्ट बनवाने के लिए एजेंट का सहारा लेते हैं, लेकिन फिर भी कई बार उनका काम नहीं हो पाता है। तो हम आपको ऐसी जानकारी देने जा रहे हैं, जिससे आप घर बैठे ही पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकेंगे। तो आइए जानते है कैसे आप ऑनलाइन पासपोर्ट बनावा सकते हैं...

पासपोर्ट के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी
- पैन कार्ड
- जन्म प्रमाण पत्र
- ड्राइविंग लाइसेंस

पासपोर्ट के आवेदन के लिए सबसे पहले आपको सरकार की पासपोर्ट सेवा की आधिकारिक वेबसाइट https://portal1.passportindia.gov.in/ पर जाना होगा। साइट पर जाने के बाद आपको बायीं ओरNew User Registrationके ऑप्शन क्लिक करना होगा। इसके बाद आपसे नाम और जन्म तारीख जैसी कुछ जानकारी पूछी जाएगी। साथ ही आपको नजदीकी पासपोर्ट ऑफिस को चुनना होगा।
विज्ञापन