इन तरीकों से चेक करें जियो प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान का बैलेंस, ये हैं कोड्स

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 10 Nov 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
How To Check Reliance Jio Prepaid And Postpaid Data Balance Know About It
jio

    इस समय रिलायंस जियो भारत की दिग्गज टेलीकॉम कंपनियों में से एक है। साथ ही लोगों को इस कंपनी के प्लान में अनलिमिटेड कॉल और डाटा की सुविधा मिल रही हैं। इतना ही नहीं जियो अपने साथ ज्यादा-से-ज्यादा उपभोक्ताओं को जोड़ने के लिए लगातार नए-नए ऑफर्स पेश करता रहता है। लेकिन परेशानी तब खड़ी हो जाती है, जब यूजर्स अपने प्लान में डाटा बैलेंस चेक नहीं कर पाते हैं। इसके लिए कई स्मार्टफोन यूजर्स अपने डिवाइस में डाटा लिमिट एक्टिवेट कर देते हैं, जिससे ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल नहीं होता है।

    Jio
    Jio - फोटो : amar ujala

    तो दूसरी तरफ कुछ यूजर्स जियो एप में जाकर बैलेंस और डाटा चेक हासिल करते हैं। हम आपको ऐसी जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके जरिए आप एक एसएमएस के माध्यम से अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान का बैलेंस समेत कई सारी जानकारियां हासिल कर सकेंगे।

    free data
    free data

    ऐसे करें डाटा बैलेंस चेक

    पहला तरीका

    आप अपने प्लान की वैधता और डाटा जैसी जानकारी आईवीआर (IVR) के जरिए भी चेक कर सकते है। आपको अपने फोन में बैलेंस चैक करने के लिए *333# डायल करना होगा। इसके बाद प्लान से जुड़ी सारी जानकारी आपके फोन की स्क्रीन पर दिखाई देगी।

    दूसरा तरीका

    आप जियो प्लान से जुड़ी जानकारी एक एसएमएस से जान सकेंगे। आपको बैलेंस चेक करने के लिए MBAL लिखकर 55333 नंबर पर एसएमएस भेजना होगा। इसके बाद आपके फोन में एक मैसेज आएगा, जिसमें आपके पैक की जानकारी होगी। आपको बता दें कि जियो इसके लिए किसी तरह का शुल्क नहीं लेता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें