जरूरी बात: बिना डेबिट कार्ड डिटेल दिए ऐसे बनाएं UPI अकाउंट, बहुत ही कम लोगों को है जानकारी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 28 Mar 2024 04:26 PM IST
सार

आमतौर पर यूपीआई अकाउंट चालू करने के लिए डेबिट कार्ड डिटेल की जरूरत होती है और उसके बाद अकाउंट एक्टिव हो जाता है लेकिन आज हम आपको एक तरीका बताएंगे जिसकी मदद से आप बिना डेबिट कार्ड ही गूगल पे, फोन-पे जैसे एप्स पर यूपीआई अकाउंट बना सकते हैं।

विज्ञापन
How to active UPI account without debit card details know in hindi
upi without debit card - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    देश में करोड़ों लोग हर दिन यूपीआई पेमेंट कर रहे हैं। यूपीआई, डिजिटल पेमेंट के लिए एक बहुत ही आसान तरीका है और यही इसकी लोकप्रियता का बड़ा कारण है। आमतौर पर यूपीआई अकाउंट चालू करने के लिए डेबिट कार्ड डिटेल की जरूरत होती है और उसके बाद अकाउंट एक्टिव हो जाता है लेकिन आज हम आपको एक तरीका बताएंगे जिसकी मदद से आप बिना डेबिट कार्ड ही गूगल पे, फोन-पे जैसे एप्स पर यूपीआई अकाउंट बना सकते हैं।

    दरअसल आप आधार नंबर की मदद से भी यूपीआई अकाउंट एक्टिव कर सकते हैं, हालांकि इसकी जानकारी बहुत ही कम लोगों को है। ऐसे में वे लोग भी यूपीआई अकाउंट बना सकते हैं जिनके पास डेबिट कार्ड नहीं है।

    विज्ञापन
    upi without debit card
    upi without debit card - फोटो : अमर उजाला

    सबसे पहले किसी भी एप जैसे गूगल पे, फोन पे या किसी यूपीआई एप को डाउनलोड करें। इसके बाद एप को ओपन करें और एड बैंक अकाउंट के ऑप्शन में जाएं और अपने बैंक को सेलेक्ट करें। इसके बाद आपके बैंक अकाउंट से लिंक मोबाइल नंबर पर एक मैसेज भेजा जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें