काम की बात: हैकर्स के पास तो नहीं है आपका फोन नंबर और ई-मेल आईडी, ऐसे चेक करें
आपको फंसाने के लिए आपके ही डाटा का इस्तेमाल होता है। यदि आप स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे हैं तो पूरी संभावना है कि आपका डाटा लीक हुआ होगा, हालांकि इसे आप चेक भी कर सकते हैं। आइए तरीका जानते हैं...

विस्तार
.डाटा लीक होना आज की तारीख में कोई बड़ी बात नहीं है। आए दिन तमाम सोशल मीडिया साइट के डाटा में सेंध लग रही है। बाद में इन डाटा को डाटा को डार्क वेब पर बेचा जाता है और फिर इन डाटा का इस्तेमाल गलत काम में होता है। आपको फंसाने के लिए आपके ही डाटा का इस्तेमाल होता है। यदि आप स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे हैं तो पूरी संभावना है कि आपका डाटा लीक हुआ होगा, हालांकि इसे आप चेक भी कर सकते हैं। आइए तरीका जानते हैं...
यदि आपको संदेह है या ऐसे ही चेक करना चाहते हैं कि आपकी ई-मेल आईडी किसी डाटा लीक में शामिल है या नहीं तो haveibeenpwned.com पर विजिट करें। अब आपके सामने एक पेज खुलेगा जिस परhave i been pwned?लिखा होगाा।
अब उसके नीचे बने सर्च बार में अपनी जीमेल आईडी डालें औरpwnedका बटन दबाएं। कुछ सेकेंड में आपके डेस्कटॉप के स्क्रीन पर दिख जाएगा कि आपकी ई-मेल आईडी लीक हुई है या नहीं। यदि आपकी आईडी लीक हुई होगी तो पूरी स्क्रीन रेड हो जाएगी। नहीं तो आपके सामने लिखकर आएगा कि"Good news – no pwnage found!"इस साइट पर आप अपने फोन नंबर को भी चेक कर सकते हैं कि वह किसी डाटा लीक में शामिल है या नहीं।
- एलन मस्क का बड़ा एलान: आपके पास हैं इतने फॉलोअर्स तो फ्री में मिलेगा ब्लू टिक, जानें शर्तें
- Tech Tips: आपका भेजा हुआ ई-मेल पढ़ा गया या नहीं, सेकेंडों में ऐसे पता करें
- GrokAI: एलन मस्क का एलान, एक्स प्रीमियम के सभी यूजर्स को मिलेगा GrokAI का एक्सेस
- OTP frauds: आईआईटी मंडी ने निकाला तोड़, अब नहीं होगे ओटीपी स्कैम, जानें क्या है adapID?