एलन मस्क का बड़ा एलान: आपके पास हैं इतने फॉलोअर्स तो फ्री में मिलेगा ब्लू टिक, जानें शर्तें
प्रीमियम सर्विस के तहत यूजर्स को पोस्ट एडिट करने, लंबे पोस्ट करने, मोनेटाइजेशन और लंबे वीडियो अपलोड करने जैसी सुविधाएं मिलती हैं। अब एलन मस्क ने प्रीमियम और प्रीमियम प्लस को कुछ यूजर्स के लिए फ्री कर दिया है। आइए इसकी शर्तें जानते हैं.....

विस्तार
ट्विटर के मालिक बनने के बाद एलन मस्क ने ट्विटर का नाम एक्स कर दिया। इसके अलावा उन्होंने एक्स की प्रीमियम सर्विसेज लॉन्च की जो कि शुल्क आधारित हैं। प्रीमियम सर्विस के तहत यूजर्स को पोस्ट एडिट करने, लंबे पोस्ट करने, मोनेटाइजेशन और लंबे वीडियो अपलोड करने जैसी सुविधाएं मिलती हैं। अब एलन मस्क ने प्रीमियम और प्रीमियम प्लस को कुछ यूजर्स के लिए फ्री कर दिया है। आइए इसकी शर्तें जानते हैं.....
एलन मस्क ने एक पोस्ट करते हुए कहा है कि जिन एक्स यूजर्स के पास 2,500 वेरिफाइड सब्सक्राइबर्स फॉलोअर्स हैं उन्हें एक्स प्रीमियम का और 5,000 फॉलोअर्स वालों को प्रीमियम प्लस का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगा।
X की प्रीमियम सर्विस कंटेंट क्रिएटर्स को प्रोत्साहित करने के लिए लॉन्च हुई हैं। इसमें कंटेंट मोनेटाइजेशन, एक घंटे तक पोस्ट एडिट करने जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा 25,000 कैरेक्टर तक में पोस्ट करने और तीन घंटे तक के वीडियो को अपलोड करने की सुविधा मिलती है। प्रीमियम को तो नहीं, लेकिन प्रीमियम प्लस सब्सक्राइबर्स को ब्लू टिक भी मिलता है।
- Tech Tips: आपका भेजा हुआ ई-मेल पढ़ा गया या नहीं, सेकेंडों में ऐसे पता करें
- GrokAI: एलन मस्क का एलान, एक्स प्रीमियम के सभी यूजर्स को मिलेगा GrokAI का एक्सेस
- OTP frauds: आईआईटी मंडी ने निकाला तोड़, अब नहीं होगे ओटीपी स्कैम, जानें क्या है adapID?
- कार्रवाई: YouTube ने एक महीने में भारत में डिलीट किए 22 लाख वीडियोज, दो करोड़ चैनल हुए बंद