WhatsApp Business: व्हॉट्सएप बिजनेस अकाउंट पर अब परेशान नहीं करेंगे कंपनियों के मैसेज, ऐसे करें डील

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Fri, 19 Apr 2024 12:24 PM IST
सार

व्हॉट्सएप संचार के लिए काफी बड़ा प्लेटफॉर्म है। इस पर चैट के साथ टिकट, ट्रांजैक्शन और प्रचार अभियान भी चलाए जाते हैं। व्हॉट्सएप ने हाल ही में यूजर का नियंत्रण बढ़ाने के लिए टूल जारी किया है। यूजर्स के साथ इन मैसेजिस का ज्यादा मेल नहीं होता है।

विज्ञापन
How stop receiving marketing messages from WhatsApp Business account
WhatsApp Business - फोटो : Freepik

    विस्तार

    देश में काफी लोग अपने बिजनेस के प्रचार के लिए व्हॉट्सएप का सहारा लेते हैं। बिजनेस की मार्केटिंग के लिए व्हॉट्सएप पर मैसेज भेजना काफी आम बात है। मगर यूजर का इन्बॉक्स इन मार्केटिंग मैसेजिस से भर जाता है। ऐसे में सरकार ने इन्हें रोकने के लिए एक एक्शन लिया है। ऐसे में अब कंपनियों के मार्केटिंग संदेशों से छुटकारा मिल सकता है।

    व्हॉट्सएप संचार के लिए काफी बड़ा प्लेटफॉर्म है। इस पर चैट के साथ टिकट, ट्रांजैक्शन और प्रचार अभियान भी चलाए जाते हैं। व्हॉट्सएप ने हाल ही में यूजर का नियंत्रण बढ़ाने के लिए टूल जारी किया है। यूजर्स के साथ इन मैसेजिस का ज्यादा मेल नहीं होता है। ऐसे में यूजर्स इन संदेशों के साथ 3 तरीकों से डील कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    • ब्लॉक-यूजर्स के इस एक्शन से नंबर ब्लॉक खाते में चला जाएगा। इस तरह से मैसेज करने वाला यूजर को सीधे संदेश नहीं भेज पाएंगे।
    • रिपोर्ट-यूजर्स के पास दूसरा विकल्प होता है रिपोर्ट। अगर यूजर को लगे कि मैसेज के जरिए व्हॉट्सएप मैसेज पॉलिसी का उल्लंघन हुआ है तो वह उसे रिपोर्ट कर सकता है।
    • कंटिन्यू- यूजर्स अगर इस विकल्प के साथ आगे बढ़ते हैं तो मैसेज करने वाले की चैट जारी रहती है।

    व्हॉट्सएप बिजनेस अकाउंट पर यूजर्स को ये सुविधा मिलती है कि वह प्राप्त हुए मैसेज को सेलेक्ट करके आउट ऑफ मार्केटिंग मैसेजिस के विकल्प को चुन सकते हैं। ये बटन चैट के इंटरफेस में मिलता है। इस विकल्प को ऑन करने के बाद मार्केटिंग बिजनेस वालों के पास आपकी नोटिफिकेशन पहुंच जाती है कि आपका नंबर मार्केटिंग मैसेजिस की सूची से हटा दिया जाए। अगर ये विकल्प नहीं मिलता है तो आप ब्लॉक के विकल्प को चुन सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें