WhatsApp पर वीडियो कॉल रिकॉर्ड करना हुआ आसान, बस अपनाना होगा यह तरीका

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 26 Apr 2020 04:03 PM IST
विज्ञापन
how record video call on whatsapp know full steps in hindi
Whatsapp

    लॉकडाउन के दौरान वीडियो कॉलिंग का चलन तेजी से बढ़ा है। इस चीज को ध्यान में रखकर इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (Whatsapp) ने अपने यूजर्स के लिए वीडियो कॉलिंग में बदलाव किया है। इस बदलाव के तहत अब एक बार 8 यूजर्स ग्रुप में वीडियो कॉल कर सकेंगे। हालांकि, कई बार ऐसा होता है कि कॉलिंग के दौरान कुछ चीजों को रिकॉर्ड करना बहुत जरूरी होता है। तो ऐसे में आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताएंगे, जिसके जरिए आप आसानी से व्हाट्सएप की वीडियो कॉल को रिकॉर्ड कर पाएंगे। आइए जानते हैं पूरा तरीका...

    ऐसे करें व्हाट्सएप की वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग

    एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर एक ऐसा फीचर मौजूद है, जिसके जरिए वीडियो कॉल को आसानी से रिकॉर्ड किया जा सकता है। इस फीचर का नाम स्क्रीन रिकॉर्डिंग है। आपको बस एक बार इस फीचर को एक्टिवेट करना होगा और इसके बाद बिना किसी परेशानी के वीडियो कॉल अपने-आप रिकॉर्ड हो जाएगी। आपको बता दें कि यह फीचर पहले बहुत कम डिवाइस में उपलब्ध था।

    विज्ञापन

    इसे भी पढ़ें: Work From Home: घर से काम करने के लिए बेस्ट हैं ये ब्रॉडबैंड प्लान, मिलेगा हाई-स्पीड डाटा

    एंड्रॉयड यूजर्स ऐसे करें वीडियो कॉल रिकॉर्ड

    • अगर आपके स्मार्टफोन में स्क्रीन रिकॉर्डिंग फीचर नहीं है, तो आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाकर DU Recorder एप डाउनलोड करना होगा।
    • जैसे ही आप इस मोबाइल एप को ओपन करेंगे, तो आपके सामने जरूरी परमिशन का विकल्प आएगा। इसपर आपको क्लिक करना पड़ेगा। इसके बाद आप आसानी से वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर पाएंगे।

    IOS यूजर्स ऐसे करें वीडियो कॉल रिकॉर्ड

    • वीडियो कॉल रिकॉर्ड करने के लिए नीचे के तरफ से स्वाइप अप करें, इसके बाद आपके सामने कंट्रोल पैनल ओपन हो जाएगा।
    • अब आपको यहां स्क्रीन रिकॉर्डिंग का ऑप्शन दिखाई देगा, जिसपर आपको क्लिक करना होगा।
    • इतना करने के बाद आपकी व्हाट्सएप वीडियो कॉल रिकॉर्ड होना शुरू हो जाएगी।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें