काम की बात: आज ही बंद कर दें ये पांच काम, लंबी हो जाएगी आपके स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 17 Jan 2024 05:25 PM IST
सार

फोन की बैटरी क्षमता ज्यादा होने के बाद भी आपकी कुछ गलत आदतें बैटरी को जल्दी खराब कर सकती हैं। यहां तक कि फोन की बैटरी में ब्लास्ट भी हो सकती है। चलिए जानते हैं कि स्मार्टफोन बैटरी को लेकर आपको कौन-सी खराब आदतें आज ही छोड़ देना चाहिए।

विज्ञापन
hese Habits Draining Your Smartphone Battery may be lead To Explosion
Battery Tips - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    स्मार्टफोन की बैटरी क्षमता ज्यादा होने के बाद भी आपकी कुछ गलत आदतें बैटरी को जल्दी खराब कर सकती हैं। यहां तक कि फोन की बैटरी में ब्लास्ट भी हो सकती है। चलिए जानते हैं कि स्मार्टफोन बैटरी को लेकर आपको कौन-सी खराब आदतें आज ही छोड़ देना चाहिए।

    फोन ज्यादा हीट होने पर कई बार हमारे दिमाग में इसे बर्फ में रखने या फ्रिज में रखने का ख्याल आता है। लेकिन यह फोन की बैटरी को नुकसान पहुंच सकता है।

    विज्ञापन

    फोन को अधिक समय तक चार्ज करने से उसकी बैटरी पर प्रेशर पड़ता है। इसलिए, बैटरी चार्ज होने के बाद चार्जर को निकाल देना बेहतर होता है। एक्सपर्ट बैटरी को 100 फीसदी करने की जगह 95 फीसदी तक ही चार्ज करने की सलाह भी देते हैं। वहीं बैटरी को बार-बार चार्ज करने से भी बचना चाहिए।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें