Train Late: रेल यात्रा करने से पहले इस सरकारी एप को जरूर चेक करें, Where is My Train एप हुआ फेल
कोहरे और ट्रैक पर चल रहे कार्यों के कारण पिछले कुछ दिनों से कई ट्रेन लेट चल रही हैं और कईयों का मार्ग बदला गया है। कई ट्रेन उन स्टेशन पर नहीं रूक रही हैं जहां पहले उनकी स्टॉपेज थी।

विस्तार
कोहरे और ट्रैक पर चल रहे कार्यों के कारण पिछले कुछ दिनों से कई ट्रेन लेट चल रही हैं और कईयों का मार्ग बदला गया है। कई ट्रेन उन स्टेशन पर नहीं रूक रही हैं जहां पहले उनकी स्टॉपेज थी। ऐसे में जिन्होंने पहले से टिकट बुक किया है, उन्हें काफी दिक्कत हो रही है। वे इस बात से परेशान हैं कि आखिर वे ट्रेन को कहां से पकड़ें और अपनी यात्रा शुरू करें।

सबसे बड़ी बात यह है कि ट्रेन की रनिंग स्टेटस के लिए where is my train को करोड़ों लोग इस्तेमाल करते हैं लेकिन इस वक्त इस एप पर भी सही जानकारी नहीं मिल रही है। आइए हम आपको बताते हैं कि रेल की सबसे सटीक और सही जानकारी आपको कहां मिलेगी।
पहला तरीका- 139

यदि आपको यात्रा करनी है तो उससे पहले 139 पर कॉल करें। उसके बाद बताए निर्देशों का पालन करें और पता लगाएं कि आप जिस स्टेशन से यात्रा आरंभ करने वाले हैं, वहां यह ट्रेन रुकेगी या नहीं।