काम की बात: सबसे पहले मिलेगा व्हाट्सएप का अपडेट, तुरंत करें अपने अकाउंट में यह सेटिंग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 20 Apr 2024 05:26 PM IST
सार

यदि आप व्हाट्सएप के फीचर्स सबसे पहले चाहते हैं तो आपको बीटा यूजर बनना होगा। बीटा यूजर्स को सबसे पहले अपडेट मिलता, हालांकि कई सारे बग्स भी झेलने पड़ते हैं। यदि आप बीटा टेस्टर बनना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है....

Here the way To Become WhatsApp Beta User To Get All New Features before launch
WhatsApp - फोटो : Freepik

    विस्तार

    Whatsapp हर महीने कई सारे फीचर्स की टेस्टिंग करता है और उसके बाद उसे सभी लोगों के लिए रिलीज किया जाता है। किसी भी फीचर की लॉन्चिंग से पहले बीटा यूजर्स उसकी टेस्टिंग करते हैं। ऐसे में बीटा यूजर्स को किसी फीचर को सबसे पहले टेस्ट करने का मौका मिलता है। यदि आप भी Whatsapp बीटा यूजर बनना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको बीटा यूजर्स बनने की प्रोसेस के बारे मे बताएंगे। चलिए जानते हैं।

    सबसे पहले आपको अपने एंड्रॉयड फोन के गूगल प्ले-स्टोर में जाकर व्हाट्सएप सर्च करना है। अब व्हाट्सएप को इंस्टॉल करने के बाद प्ले-स्टोर के उस पेज के एकदम नीचे जाएं, वहां आपको बीटा यूजर्स बनने का विकल्प मिलेगा या फिर बीटा टेस्टर बनने के लिए यहां क्लिक करें का ऑप्शन दिखेगा।

    अब आपको BECOME TESTER पर क्लिक करना है और थोड़ी देर इंतजार करना है। थोड़ी देर बाद ही सर्च हुए व्हाट्सएप पर नीचे की ओर आपको You're a beta tester for this app. Awesome! दिखने लगेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें