Tech Tips: कोई नहीं लगा पाएगा ऑनलाइन प्राइवेसी में सेंध, सुरक्षा में काम आएंगे ये खास टिप्स
सार
डिजिटल दौर में ऑनलाइन प्राइवेसी को सेफ करना काफी बड़ी चुनौती है। ऐसे में अगर आप भी अपनी ऑनलाइन प्राइवेसी को लेकर अक्सर चिंतित रहते हैं तो इस खबर से आपको काम की जानकारी मिल सकती है। आगे जानिए क्या हैं टिप्स।
विज्ञापन

विस्तार
आज के डिजिटल दौर में ऑनलाइन प्राइवेसी को सुरक्षित रखना काफी जरूरी हो गया है। स्मार्टफोन आने के बाद प्राइवेसी में सेंध का खतरा और बढ़ गया है। साइबर अपराधियों से ऑनलाइन जानकारी को सेफ रखने के लिए कुछ अहम कदमों को उठाना बेहद आवश्यक है। आगे इस खबर में जानिए किस तरह से डिजिटल प्राइवेसी को सुरक्षित रखा जा सकता है।
- ऑनलाइन प्राइवेसी को सुरक्षित करने के लिए सबसे जरूरी है कि डिवाइस का पासवर्ड मजबूत हो। चाहे आपके पास कोई भी डिवाइस हो, मगर उसमें एक मजबूत पासवर्ड होना चाहिए।
- ऑनलाइन प्राइवेसी को बेहतर सुरक्षा देने के लिए सिर्फ पासवर्ड रखना ही काफी नहीं है। इसके साथ ही पासवर्ड को काफी टेड़ा-मेड़ा रखना चाहिए, ताकि कोई भी हैकर आसानी से पासवर्ड न तोड़ पाए।
- पासवर्ड की लंबाई ज्यादा रखने से भी ऑनलाइन पासवर्ड को क्रैक करना मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा आप पासवर्ड मैनेजर की सहायता भी ले सकते हैं।
डिवाइस में ऑनलाइन प्राइवेसी को बढ़ाने के लिए टू-फैक्टर वेरिफिकेशन की सहायता ली जा सकती है। इस तकनीक के जरिए कोई भी व्यक्ति अवैध तरीके से डिवाइस का एक्सेस नहीं ले पाएगा। इसमें समय-समय पर पिन को बदलना भी चाहिए।
विज्ञापन