Gmail Tips: सिर्फ एक क्लिक में डिलीट होंगे फालतू के ई-मेल, सभी लोग नहीं जानते ये ट्रिक
ऐसे में आपको अपनी मेलबॉक्स को साफ करने की जरूरत होती है, लेकिन जब हजारों ईमेल जमा हो चुके हों, तो उन्हें एक-एक करके मैन्युअली डिलीट करना बहुत समय लेने वाला काम हो सकता है। अगर आप अपनी Gmail स्टोरेज को जल्दी और प्रभावी तरीके से खाली करना चाहते हैं, तो यहां कुछ आसान टिप्स दिए गए हैं, जिनसे आप ईमेल्स को बड़े पैमाने पर डिलीट कर सकते हैं।

विस्तार
अगर आपका Gmail इनबॉक्स फिर से भर गया है, तो चिंता की बात नहीं! प्रमोशनल ईमेल्स, न्यूजलेटर्स, लेन-देन की रसीदें और अन्य ढेरों ईमेल समय के साथ स्टोरेज पर कब्जा कर लेते हैं। Gmail यूजर्स के लिए, यह Google के 15GB मुफ्त स्टोरेज को तेजी से भर सकता है, जो कि Gmail, Google Drive और Google Photos के बीच साझा होता है, हालांकि Google अतिरिक्त स्टोरेज खरीदने के विकल्प देता है, लेकिन यह भी अंततः भर सकता है।
ऐसे में आपको अपनी मेलबॉक्स को साफ करने की जरूरत होती है, लेकिन जब हजारों ईमेल जमा हो चुके हों, तो उन्हें एक-एक करके मैन्युअली डिलीट करना बहुत समय लेने वाला काम हो सकता है। अगर आप अपनी Gmail स्टोरेज को जल्दी और प्रभावी तरीके से खाली करना चाहते हैं, तो यहां कुछ आसान टिप्स दिए गए हैं, जिनसे आप ईमेल्स को बड़े पैमाने पर डिलीट कर सकते हैं।
अगर आप अपने Gmail से सभी मार्केटिंग ईमेल हटाना चाहते हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें:
Gmail को वेब ब्राउजर में खोलें और Inbox पर क्लिक करें।सर्च बार में ‘Unsubscribe’ टाइप करें और एंटर दबाएं।अब आपको वे सभी प्रमोशनल ईमेल दिखेंगे, जिनमें अनसब्सक्राइब का ऑप्शन होता है। (कानूनी रूप से कंपनियों के लिए यह ऑप्शन देना अनिवार्य है।)सभी ईमेल को एक साथ चुनने के लिए, ऊपरी बाएं कोने में मौजूद छोटे चेकबॉक्स पर क्लिक करें।"Select all" पर क्लिक करें। एक ब्लू नोटिफिकेशन आएगा: "Select all conversations that match this search"सभी ईमेल चुनने के बाद, ऊपर दिख रहे ट्रैश आइकन (कचरा डिब्बा) पर क्लिक करें।इससे सभी चयनित ईमेल ट्रैश फोल्डर में चली जाएंगी।अगर आप अन्य टैब जैसे Promotions या Social से ईमेल हटाना चाहते हैं, तो उसी प्रक्रिया को दोहराएं।