Tech Tips: गीजर खरीदते समय ये पांच गलती न करें, बाद में सिर्फ पछतावा ही होगा

सर्दी की शुरुआत हो चुकी है। लोगों ने कंबल और रजाई तो खरीद लिए हैं और अब बारी है गीजर की। आप में से भी कई लोग गीजर खरीदने की प्लानिंग कर रहे होंगे। मेट्रो शहरों में गीजर एक जरूरी होम अप्लायंस हो चुका है। गीजर खरीदने से पहले कुछ बातों की जानकारी का होना बहुत जरूरी होता है, वरना बाद में सिर्फ पछतावा ही हाथ आता है। आज हम आपको गीजर के बारे में पांच जरूरी बातें बताएंगे।

गीजर के प्रकार
आमतौर पर स्टोरेज और इंस्टैंट टाइप के दो गीजर बाजार में उपलब्ध होते हैं। स्टोरेज गीजर पानी को गर्म करता है और स्टोर भी करता है, जबकि इंस्टैंट गीजर उसी दौरान पानी गर्म करता है जब आपको इसकी जरूरत होती है। इंस्टैंट गीजर में बिजली की खपत थोड़ी ज्यादा होती है और बड़ी फैमिली के लिए यह परफेक्ट नहीं होता है।

गीजर की साइज
यदि आपको किचन के लिए चाहिए तो इंस्टैंट गीजर परफेक्ट है। यदि परिवार में 2-3 लोग हैं तो आपको 15 लीटर वाला स्टोरेज गीजर लेना चाहिए। 4 से अधिक मेंबर हों तो 35 लीटर का गीजर सही रहेगा।
- Instant Loan: दो घंटे में लोन वादा, मुंबई के शख्स को 90 हजार रुपये का नुकसान, आप ना करें ऐसी गलती
- Ad Blocker: YouTube को महंगा पड़ गया एड ब्लॉकर ब्लॉक करना, लगा यूजर्स की जासूसी का आरोप
- Nepal: अब नेपाल सरकार ने भी लगाई टिकटॉक पर पाबंदी, कहा- सामाजिक सौहार्द पर पड़ रहा नकारात्मक असर
- Google Tips: गूगल डॉक्स के ये फीचर जानने के बाद आप हो जाएंगे मास्टर, ऑफिस में सब करेंगे आपकी तारीफ