Instant Loan: दो घंटे में लोन वादा, मुंबई के शख्स को 90 हजार रुपये का नुकसान, आप ना करें ऐसी गलती
इंस्टैंट लोन को लेकर ठगी का ताजा मामला मुंबई से सामने आया है। नवी मुंबई के रहने वाले एक 56 वर्षीय शख्स को इंस्टैंट लोन के चक्कर में 90 हजार रुपये का चूना लगा है। फेसबुक पोस्ट देखने के बाद शख्स ने पोस्ट के साथ दिए गए लिंक पर क्लिक करके लोन के लिए अप्लाई किया। शख्स को अपनी बेटी की पढ़ाई के लिए लोन लेना था।

विस्तार
तमाम प्रतिबंधों के बावजूद भारत में इंस्टैंट लोन बंद नहीं हो रहे हैं। लोगों को महज कुछ ही घंटे में लोन देने का वादा किया जा रहा है और फिर उन्हें चूना लगाया जा रहा है। इंस्टैंट लोन को लेकर ठगी का ताजा मामला मुंबई से सामने आया है। नवी मुंबई के रहने वाले एक 56 वर्षीय शख्स को इंस्टैंट लोन के चक्कर में 90 हजार रुपये का चूना लगा है।
रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित शख्स लॉजिस्टिक कंपनी मे काम करता है। शख्स को इंस्टैंट लोन के लिए फेसबुक पर एक पोस्ट देखा था जिसमें दावा किया गया था कि महज दो घंटे में लोन मिल जाएगा। पोस्ट देखने के बाद शख्स ने पोस्ट के साथ दिए गए लिंक पर क्लिक करके लोन के लिए अप्लाई किया। शख्स को अपनी बेटी की पढ़ाई के लिए लोन लेना था।
अप्लाई करने के बाद कुछ ही मिनटों बाद उसके पास कॉल आया। शख्स से कहा गया कि लोन के लिए इंश्योरेंस, GST, NOC, RBI चार्जेज और दो एडवांस इंस्टॉलमेंट पहले देना होगा। इन सब चार्जेज के रूप में शख्स ने 90 हजार रुपये जमा कर दिए। इसके बाद शख्स से फिर पैसे मांगे गए तब उन्हें लगा कि उनके साथ फ्रॉड हुआ है।
इस मामले को लेकर कलंबोली पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस तरह के फ्रॉड अब भारत में आम हो गए हैं। इसलिए इनसे बचना जरूरी है।
- Ad Blocker: YouTube को महंगा पड़ गया एड ब्लॉकर ब्लॉक करना, लगा यूजर्स की जासूसी का आरोप
- Nepal: अब नेपाल सरकार ने भी लगाई टिकटॉक पर पाबंदी, कहा- सामाजिक सौहार्द पर पड़ रहा नकारात्मक असर
- Google Tips: गूगल डॉक्स के ये फीचर जानने के बाद आप हो जाएंगे मास्टर, ऑफिस में सब करेंगे आपकी तारीफ
- अलर्ट: दूरसंचार विभाग ने मोबाइल यूजर्स को दी बड़ी चेतावनी, एक गलती पड़ेगी भारी