Google Tips: गूगल डॉक्स के ये फीचर जानने के बाद आप हो जाएंगे मास्टर, ऑफिस में सब करेंगे आपकी तारीफ

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 13 Nov 2023 01:25 PM IST
विज्ञापन
Google Drive docs Advanced Features You Should Must Know If You Are Using Gmail
Google docs - फोटो : अमर उजाला

    यदि आप स्मार्टफोन यूज करते होंगे तो आपके पास गूगल का अकाउंट होगा ही। गूगल अकाउंट होगा तो आपके पास गूगल ड्राइव का भी एक्सेस होगा। गूगल ड्राइव सभी एंड्रॉयड फोन में प्री-इंस्टॉल मिलता है लेकिन इसका इस्तेमाल बहुत ही कम लोग करते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी गूगल ड्राइव में गूगल डॉक्स होता है जो कि फ्री है। गूगल डॉक्स, माइक्रोसॉफ्ट वर्ड के बराबर का है। माइक्रोसॉफ्ट वर्ड के लिए आपको पैसे खर्च करने होते हैं, जबकि इसके लिए नहीं। आज हम आपको गूगल डॉक्स के कुछ कमाल के फीचर्स के बारे में बताएंगे जिन्हें जानने के बाद आपके बहुत सारे काम आसान हो जाएंगे।

    Google Docs
    Google Docs

    बोलकर करें टाइपिंग

    यदि आपको लगता है कि आप टाइपिंग करते-करते थक गए हैं तो आप बोलकर हिन्दी-अंग्रेजी सहित कई भाषाओं में टाइपिंग कर सकते हैं। इसके लिए जीमेल में लॉगिन करके राइट साइड में प्रोफाइल फोटो के बगल में दिख रहे 9 डॉट पर क्लिक करे गूगल ड्राइव खोलें और फिर ऊपर लेफ्ट साइड में दिख रहे न्यू पर क्लिक करके गूगल डॉक्स खोलें। अब डॉक्स के सबसे ऊपर दिख रहे बार में टूल्स पर क्लिक करें। वहां आपको वॉयस टाइपिंग का विकल्प मिल जाएगा। अब वॉयस टाइपिंग पर क्लिक करें, अपनी भाषा चुनें और बोलें। हालांकि यह टूल केवल गूगल क्रोम ब्राउजर में ही काम करेगा।

    Google docs
    Google docs

    क्लियर फॉरमेंटिंग

    कई बार हम किसी दूसरी साइट से कंटेंट कॉपी करते हैं और गूगल डॉक्स में पेस्ट करते हैं। ऐसे में उस वेबसाइट के फॉरमेटिंग में ही डॉक्स में भी कंटेंट पेस्ट होता है। ऐसे में आपको कंटेंट को एडिट करने में दिक्कत हो सकती है। तो पूरे कंटेंट को सेलेक्ट करके मीनू बार में फॉरमेट में जाकर क्लियर फॉरमेटिंग कर दें या फिर डॉक्स के टॉप पर राइट साइट में दिख रहे Tx पर क्लिक करें।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें