Smartphone Tips: स्मार्टफोन में जल्दी भर जाती है स्टोरेज? तो बेहद काम आएगा यह छोटा सा तरीका
आपके पास स्मार्टफोन तो होगा ही, मगर क्या आप फोन में स्टोरेज जल्दी भरने से परेशान हैं। अगर हां तो आपको इस खबर पर खास ध्यान देने की जरूरत है, ताकि फोन की स्टोरेज जल्दी नहीं भरेगी। जानिए क्या है सरल सी ट्रिक।

विस्तार
स्मार्टफोन बाजार इन दिनों नए-नए डिजाइन और धमाकेदार फीचर्स वाले मॉडलों से भरा पड़ा है। आज के वक्त में स्मार्टफोन लोगों की जिंदगी का कितना अहम हिस्सा बन गया है, यह तो हर कोई जानता है, मगर कई लोगों को अभी भी एक समस्या रहती है, जिसका समाधान आपको इस आर्टिकल में मिल सकता है। दरअसल, आजकल फोन कंपनियां मोबाइल में 128 जीबी की स्टोरेज दे रही हैं, मगर इसके बाद भी फोन की स्टोरेज कुछ ही दिनों में भर जाती है। इस वजह से लोगों को कोई अतिरिक्त विकल्प का सहारा लेना पड़ता है, मगर दिक्कत तब होती है, जब फोन में स्टोरेज बढ़ाने का कोई विकल्प ही नहीं बचता है। ऐसे में नीचे जानिए इस परेशानी को कैसे दूर करें।
स्मार्टफोन की स्टोरेज खाली करने के लिए लोग अक्सर फोटो और वीडियो समेत कुछ एप्स को डिवाइस से हटा देते हैं। मगर अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि गूगल ने इस परेशानी को दूर करने के लिए एक नया फीचर पेश कर दिया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल प्ले स्टोर का यह फीचर मोबाइल में एप्स द्वारा घेरी गई स्टोरेज को कम कर देता है। ऐसे में फोन में स्टोरेज कम हो जाती है। ऐसे में अगर आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं तो आपको अब इस समस्या से निजात मिलने वाली है। एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स गूगल प्ले स्टोर पर ऑटोमैटिकली आर्काइव एप्स फीचर की मदद ले सकते हैं। आगे खबर में जानिए किस तरह से इस खास फीचर का इस्तेमाल करना है।