व्हाट्सएप का छूमंतर फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल
अमर उजाला
Sun, 28 July 2024
Image Credit : FREEPIK
व्हाट्सएप चैटिंग एप का आप इस्तेमाल करते होंगे, मेटा इस मशहूर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए कई सारे फीचर्स को लाने की तैयारी कर रहा है।
Image Credit : FREEPIK
व्हाट्सएप पर कई फीचर्स मिलते हैं, मगर एक ऐसा फीचर है, जिसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। इस फीचर का नाम है छूमंतर फीचर।
Image Credit : FREEPIK
आगे जानिए इस फीचर का इस्तेमाल एप में कैसे कर सकते हैं और इससे क्या फायदा होगा।
Image Credit : FREEPIK
प्लेटफॉर्म पर छूमंतर फीचर को डिसअपीयरिंग मैसेज फीचर कहते हैं, इसमें एक तय समय के बाद आया और भेजा गया मैसेज खुद ही गायब हो जाता है।
Image Credit : FREEPIK
छूमंतर फीचर डिसअपीयरिंग मैसेज की सुविधा के जरिए यूजर्स की प्राइवेसी सुरक्षित रहती है और अहम मैसेज निर्धारित समय में हट जाते हैं।
Image Credit : FREEPIK
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फीचर में यूजर्स 24 घंटे, 7 दिन और 90 दिन की समयसीमा निर्धारित कर सकते हैं।
Image Credit : FREEPIK
इस फीचर को ऑन करने के बाद चैट के मैसेज गायब हो जाते हैं, हालांकि, इस फीचर में पहले की चैट्स पर कोई असर नहीं पड़ेगा, सभी पुरानी चैट सेफ रहेगी।
Image Credit : FREEPIK
इस फीचर को ऑन करने के लिए व्हाट्सएप की सेटिंग में जाकर प्राइवेसी में जाएं, इसके बाद डिफॉल्ट मैसेज टाइमर पर क्लिक करें। इसके बाद समय का चुनाव करें।
Image Credit : FREEPIK
इस बात का ध्यान रखें कि छूमंतर फीचर डिसअपीयरिंग सुविधा में गायब हुए मैसेज फिर से रिकवर नहीं होंगे।
Image Credit : FREEPIK
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें
Image Credit : Pexels.com
Read More