Facebook की ये खास ट्रिक्स आएंगी बहुत काम, नोट कर लीजिए

सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक आज दुनिया की दिग्गज कंपनियों में से एक है। साथ ही दुनिया की आधी से ज्यादा आबादी फेसबुक के साथ जुड़ी है। वहीं, दूसरी तरफ फेसबुक भी फेसबुक भी अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए-नए फीचर्स जारी करता रहता हैं। लेकिन अब भी कई यूजर्स ऐसे हैं, जिनकों फेसबुक के कुछ फीचर्स की जानकारी नहीं हैं। हम आपको फेसबुक के कुछ ऐसे फीचर्स बताने जा रहे हैं, जिनसे आप आसानी से इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकेंगे। तो आइए जानते हैं फेसबुक के खास ट्रिक्स के बारे में...

अधिकतर यूजर्स को फेसबुक की इस ट्रिक के बारे में नहीं पता होगा। इस ट्रिक से आप अपने और अपने दोस्तों द्वारा लाइक की गई तस्वीरों को आसानी से खोज सकेंगे। इसके लिए आपको सबसे पहले फेसबुक के सर्च बार में जाकर फोटो लाइक्ड बाय मी या अपने दोस्त का नाम लिखना होगा। इसके बाद फेसबुक खुद आपको सारी फोटोज दिखाने लगेगा, जिसको आपने और आपके दोस्त ने लाइक किया है।

अगर आप भी चाहते हैं कि कोई भी यूजर आपकी फ्रेंड लिस्ट को नहीं देखें, तो इसके लिए आपको सबसे पहले प्रोफाइल में जाना होगा। इसके बाद आप फ्रेंड लिस्ट में जाएं, वहां आपको फ्रेंड रिक्वेस्ट, फाइंड फ्रेंड के बाद मैनेज का विकल्प दिखाई देगा। यहां आप एडिट प्राइवेसी में जाकर सेटिंग कर सकते हैं कि आपकी फ्रेंड लिस्ट को कौन-से यूजर्स देख सकते हैं।