आपके फोन कॉल की हो रही है रिकॉर्डिंग, यह ऐप कर रहा है आपकी जासूसी

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 05 Apr 2018 03:01 PM IST
विज्ञापन
Beware! Someone may be Recording Your Phone Calls
recording your phone calls

    अगर आपको अपने फोन में डाउनलोड फोल्डर को चेक करने की आदत नहीं है तो डाल लीजिए, क्योंकि आपकी अनुमति के बिना आपके फोन में ऐप आ रहे हैं और आपके फोन कॉल्स को रिकॉर्ड किया ज रहा है।

    इसका खुलासा साउथ कोरिया की सिक्योरिटी रिसर्चर फर्म साइबर सिक्योरिटी ने की है। रिपोर्ट में कहा गया है किNaver Defenderनाम से एक फर्जी एंटी वायरस ऐप है जो यूजर्स के फोन कॉल को रिकॉर्ड कर रहा है और आपके फोन की गैलरी के फोटो भी देख रहा है।

    विज्ञापन

    इस ऐप के जरिए एंड़्रॉयड मोबाइल यूजर्स को निशाना बनाया जा रहा है। इस ऐप के जरिए यूजर्स के जरिए KevDroid नाम का वायरस पहुंचाया जा रहा है। बता दें कि KevDroid एक रिमोट एडमिनिस्ट्रेशन टूल (RAT) है जिसे एंड्रॉयड डिवाइस की जासूसी करने और डाटा चुराने के लिए खासतौर पर डिजाइन किया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस ऐप के दो वेरियंट हैं पहला वेरियंट आपके फोन में मौजूद ऐप को स्कैन करता है, हर 10 सेकेंड में लोकेशन ट्रैक करता है, मैसेज भेजता है, फोटो देखता है, मोबाइल नंबर चुराता है, वहीं दूसरा वेरियंट फोन के कैमरे के जरिए रिकॉर्डिंग करता है, ऑडियो रिकॉर्डिंग करता है, वेब हिस्ट्री देखता है और फाइल मैनेजर पर भी नजर रखता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें