Airtel ने अपने इस प्लान को किया फिर से लॉन्च, अब मिल रहा ज्यादा डाटा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 05 Apr 2018 11:33 AM IST
Airtel Relaunched Rs 649 Postpaid Plan With 50GB of 4G Data
भारती एयरटेल

    Airtel ने अपने पुराने 649 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान को फिर से लॉन्च किया है। पोस्टपेड प्लान में से यह प्लान कंपनी का सबसे बेहतरीन प्लान है, हालांकि इसके अलावा भी कंपनी के पास 399 रुपये, 499 रुपये और 799 रुपये और 1,199 रुपये के प्लान्स हैं।

    जब कंपनी ने जब 649 रुपये वाले प्लान को पेश किया था उस समय इस प्लान में 30 जीबी डाटा मिल रहा था, वहीं अब इस प्लान में 50 जीबी डाटा मिल रहा है। एयरटेल अपने इस प्लान से जियो के 509 रुपये वाले को टक्कर देने की तैयारी में है जिसमें 60 जीबी डाटा मिल रहा है।

    50 जीबी डाटा के अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी। बता दें कि इस प्लान के रोमिंग में भी आउटगोइंग फ्री है। साथ ही इस महीने का बचा हुआ डाटा अगले महीने इस्तेमाल किया जा सकेगा। इस प्लान में अमेजॉन प्राइम का 1 साल के लिए फ्री में सब्सक्रिप्शन मिल रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें