Mi Fan Festival शुरू, Xiaomi के स्मार्टफोन पर 3,000 रुपये तक की छूट

शाओमी का एमआई फैन फेस्टिवल शुरू हो गया है जो कल यानी 6 अप्रैल 2018 को खत्म हो जाएगा। इस सेल में शाओमी के स्मार्टफोन, मोबाइल एसेसरीज और बैैंड पर डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही SBI क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करने पर छूट और Goibibo की ओर से ट्रैवल पर डिस्काउंट मिल रहा है।

इस सेल में Redmi Note 5 Pro, Redmi Note 5, Redmi 5, Mi MIX 2, Mi Max 2, Redmi 4, Redmi Y1, Redmi Y1 Lite और Redmi 5A के सभी वेरियंट खरीदे जा सकेंगे।

एमआई फैन फेस्टिवल के दौरान Mi MIX 2 29,999 रुपये में मिलेगा जबकि इसकी कीमत 32,999 रुपये है। वहीं Mi Max 2 को 13,999 रुपये की जगह 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।