जरूरी जानकारी: आपके iPhone को बर्बाद कर सकते हैं देसी जुगाड़, एपल ने यूजर्स से कहा- ना करें ये गलती

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 20 Feb 2024 01:21 PM IST
सार

एपल के सपोर्ट पेज पर दी गई जानकारी के मुताबिक iPhone को चावल के थैले या चावल में नहीं रखना चाहिए। एपल ने यह भी बताया है कि यदि आपका फोन पानी से गीला हो गया है तो आपको क्या करना चाहिए

Apple issues big warning Dont put your iPhone in a bag of RICE
liquid-detection alert on your iPhone - फोटो : apple

    विस्तार

    आमतौर पर हमलोग हर समस्या के लिए सबसे पहले देसी जुगाड़ ही अपनाते हैं लेकिन कई बार ये देसी जुगाड़ बहुत महंगे पड़ते हैं और हमें भारी नुकसान हो जाता है। अब एपल ने अपने आईफोन यूजर्स को इन देसी जुगाड़ से दूर रहने की नसीहत दी है। एपल ने कहा है कि चावल में फोन रखने की गलती ना करें।

    एपल के सपोर्ट पेज पर दी गई जानकारी के मुताबिक iPhone को चावल के थैले या चावल में नहीं रखना चाहिए। एपल ने यह भी बताया है कि यदि आपका फोन पानी से गीला हो गया है तो आपको क्या करना चाहिए।

    Apple ने कहा है कि यदि आपके iPhone में पानी चला जाता है तो चार्जिंग वाले पोर्ट को नीचे ओर करके यानी फोन को सीधे करके रख दे। इसके बाद फोन को उस जगह पर रखें जहां हवा अच्छी चल रही हो और करीब 30 मिनट बाद फोन को चार्ज करें। करीब 24 घंटे के बाद फोन से पानी निकल जाएगा। यदि फोन में पानी रह जाता है तो यूजर्स को लिक्विड डिटेक्शन अलर्ट भी मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें