Mobile Ban: ब्रिटेन ने स्कूल में मोबाइल पर लगाया बैन, ऋषि सुनक ने कहा- यह सबसे बड़ी समस्या है

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 20 Feb 2024 12:00 PM IST
सार

ऋषि सुनक ने बहुत ही क्रिएटिव वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बार-बार उनका फोन बज रहा है। ऋषि सुनक ने वीडियो के जरिए यह दिखाने की कोशिश की है कि मोबाइल के कारण क्लासरूम में किस तरह से परेशानी हो रही है।

विज्ञापन
UK PM Rishi Sunak bans mobile phones across England schools
rishi sunak - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    मोबाइल फोन की लत और इससे होने वाली परेशानी से तंग आकर ब्रिटेन ने स्कूलों में इस पर बैन लगा दिया है। ब्रिटेन के इस फैसले के बाद कई देशों में इस पर चर्चा होने लगी है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए इसकी घोषणा की है।

    ऋषि सुनक ने बहुत ही क्रिएटिव वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बार-बार उनका फोन बज रहा है। ऋषि सुनक ने वीडियो के जरिए यह दिखाने की कोशिश की है कि मोबाइल के कारण क्लासरूम में किस तरह से परेशानी हो रही है।

    विज्ञापन

    वीडियो में देखा जा सकता है कि वे बार-बार बात करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन बीच में उनका फोन बज उठता है। तीन बार फोन के बजने के बाद ऋषि सुनक फोन को जेब से निकालकर साइड में रख देते हैं और कहते हैं कि देखिए यह कितना निराशाजनक है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें