Tech Tips: स्मार्ट टीवी खरीदते समय ना करें ये गलती, पैसे भी खर्च होंगे और पछतावा फ्री में मिलेगा
टीवी से संबंधित खास शब्द और टेक्निकल टर्म भी होते हैं जो शॉपिंग को थोड़ा जटिल बना देते हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको कुछ बातों को बताएंगे जिनका ध्यान आपको टीवी खरीदते वक्त रखना चाहिए। आइए जानते हैं...

विस्तार
टीवी की साइज
बड़ी डिस्प्ले वाला टीवी का मजा तो अलग ही है लेकिन हमेशा नहीं। टीवी का साइज आपके कमरे के साइज पर निर्भर करता है, जिसमें आप उस टीवी को रखने की योजना बना रहे हैं। इसलिए पहले यह चुनिए कि आप टीवी बेडरूम या लिविंग रूम में से किसमें रखेंगे और कितनी दूरी से देखना चाहेंगे। उदाहरण के लिए अगर टीवी देखने की दूरी 4 से 6 फीट है तो आप 32 इंच का टीवी चुनिए। अगर आप टीवी 5 से 8 फीट की दूरी से देखेंगे तो आपके लिए 40 से 42 इंच का टीवी लेना ज्यादा अच्छा रहेगा। अगर आपके कमरे में टीवी देखने की दूरी 10 से 12 फीट है तो आप 46 से 49 इंच पैनल या इससे ज्यादा साइज का टीवी चुन सकते हैं।
बजट का ख्याल
यह पूरी तरह से सच है कि जितना ज्यादा आप खर्च करेंगे, टीवी में फीचर्स भी उतने ही ज्यादा मिलेंगे। अब टीवी की कीमतें भी आपके ब्रांड के पसंद और फीचर्स पर भी निर्भर करती हैं। यदि आपका बजट अधिक है तो आप ज्यादा बड़ी स्क्रीन, साइज, अधिक ब्राइटनेस, बेहतर स्पेक्ट्रम, शानदार साउंड और कई अन्य बेहतरीन फीचर्स से लैस टीवी खरीद सकते हैं, लेकिन पिछले दो सालों में भारतीय बाजार में टीवी कीमतें स्मार्टफोन की कीमत के करीब हो गई हैं।
स्मार्ट या नॉन स्मार्ट
यदि आप अभी अपने टीवी पर ओटीटी कॉन्टेंट नहीं देख रहे हैं तो कोई बात नहीं लेकिन समय की मांग सैटेलाइट के साथ ओटीटी स्ट्रीमिंग की है। ओटीटी ने स्मार्ट टीवी की जरूरत को काफी बढ़ा दिया है। स्मार्ट टीवी का फायदा यह है कि आप अपने फोन, लैपटॉप और टैबलेट को टीवी पर कास्ट कर सकते हैं। तो सीधे शब्दों में कहें तो समय की मांग स्मार्ट टीवी की है।
- Online Scam: फेसबुक पर महिला से हुई दोस्ती, गुजरात के बिजनेसमैन को लगा 95 लाख रुपये का चूना
- PM Mudra Loan: "एक मिनट में सरकार दे रही 20 लाख रुपये का लोन" क्या आपके पास भी आया है यह मैसेज, जानें सच्चाई
- सावधान: हैकर्स के निशाने पर है Google Drive, गूगल ने खुद किया सभी यूजर्स को अलर्ट
- Google I/O 2024: गूगल के मेगा इवेंट की तारीख का हुआ एलान, जानें इस बार क्या होगा खास