Google I/O 2024: गूगल के मेगा इवेंट की तारीख का हुआ एलान, जानें इस बार क्या होगा खास
Google I/O इवेंट का आयोजन इस साल 14 मई को होने जा रहा है, हालांकि इवेंट के बारे में गूगल ने विस्तार से अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन इस इवेंट में गूगल के किसी नए एआई टूल की घोषणा हो सकती है। इसके अलावा इस इवेंट में Google Pixel 8a को भी लॉन्च किया जा सकता है।

विस्तार
Google ने अपने आगामी मेगा इवेंट Google I/O की तारीख का एलान कर दिया है। Google I/O इवेंट का आयोजन इस साल 14 मई को होने जा रहा है, हालांकि इवेंट के बारे में गूगल ने विस्तार से अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन इस इवेंट में गूगल के किसी नए एआई टूल की घोषणा हो सकती है। इसके अलावा इस इवेंट में Google Pixel 8a को भी लॉन्च किया जा सकता है। Google I/O का आयोजन 15 मई को रात 10:30 बजे होगा। इवेंट की शुरुआत सुंदर पिचाई के कीनोट के साथ होगी।
आपको बता दें कि Google I/O गूगल का एक वार्षिक इवेंट है जिसमें दुनियाभर के डेवलपर्स, टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट पहुंचते हैं। वैसे तो यह गूगल का एक सॉफ्टवेयर आधारित इवेंट होता है लेकिन इसमें हार्डवेयर भी लॉन्च होते हैं। Google I/O में गूगल, गूगल मैप्स, क्रोम, एंड्रॉयड के नए वर्जन और गूगल क्लाउड से जुड़े कुछ बड़े एलान हो सकते हैं।
बता दें कि पिछले साल गूगल ने अपने इस इवेंट में टैबलेट मार्केट में एंट्री की थी। Google I/O 2023 में गूगल ने Pixel Fold के अलावा Google Pixel Tablet को भी लॉन्च किया था। Google Pixel Tablet कंपनी का पहला टैबलेट है। Google Pixel Tablet में गूगल का Tensor G2 प्रोसेसर है। इस प्रोसेसर का पिक्सल 7 सीरीज और पिक्सल फोल्ड में भी हुआ है।
- WhatsApp: कंपनी ने लॉन्च किया ऐसा फीचर कि आप कहेंगे 'अरे वाह, ये हुई ना बात', यहां जानें विस्तार से
- Devin: यह है दुनिया का पहला एआई सॉफ्टवेयर इंजीनियर, पलक झपकते ही डेवलप कर सकता है मोबाइल एप
- Alert: इन दो ट्रेडिंग वेबसाइट से रहें हमेशा दूर, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान, सरकार ने दी चेतावनी
- Chipset in India: अश्विनी वैष्णव ने कहा- पीएम मोदी का दृष्टिकोण देश में सेमी-कंडक्टर की पूरी सीरीज बनाना है