Online Scam: फेसबुक पर महिला से हुई दोस्ती, गुजरात के बिजनेसमैन को लगा 95 लाख रुपये का चूना
एक ताजा मामला गुजरात से सामने आया है। गुजरात के एक बिजनेसमैन की दोस्ती फेसबुक पर एक महिला से हुई और उसके बाद उनके साथ फ्रॉड हुआ और खाते से 95 लाख रुपये निकल गए। आइए जानते हैं पूरे मामले के बारे में..

विस्तार
ऑनलाइन दोस्ती और ऑनलाइन प्यार कई बार तो जिंदगी संवारने वाली होती है लेकिन कई बार यह जिंदगी बर्बाद होने करने वाली भी होती है। एक ताजा मामला गुजरात से सामने आया है। गुजरात के एक बिजनेसमैन की दोस्ती फेसबुक पर एक महिला से हुई और उसके बाद उनके साथ फ्रॉड हुआ और खाते से 95 लाख रुपये निकल गए। आइए जानते हैं पूरे मामले के बारे में..
रिपोर्ट के मुताबिक अलकापुरी के रहने वाले देसाई के पास फेसबुक पर एक अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट आया जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया, लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि यह फ्रेंड रिक्वेस्ट उनकी लिए कितनी बड़ी मुसीबत बनने जा रहा है। यह पूरा मामला पिछले साल अक्तूबर का है। उनके पास स्टेफ मिज (Steff Mhiz) नाम की एक महिला का फ्रेंड रिक्वेस्ट आया और उसके बाद दोनों में बातें होने लगी। उसके बाद दोनों ने व्हाट्सएप नंबर एक-दूसरे के साथ शेयर किए और दोनों के बीच खूब बातें होने लगीं।
महिला ने बिजनेसमैन से कहा कि उनकी कंपनी को कुछ ऐसी हर्बल दवाइयों की जरूरत है जो भारत में ही मिलती हैं। महिला ने बिजनेसमैन से कहा है कि वह करीब 1 लाख रुपये की दवा खरीदकर उसे भेज दे, उसके बाद कंपनी उन्हें दोगुनी रकम देगी। महिला ने बिजनेसमैन को समझाया कि इस तरह उनकी मोटी कमाई हो सकती है।
- सावधान: हैकर्स के निशाने पर है Google Drive, गूगल ने खुद किया सभी यूजर्स को अलर्ट
- Google I/O 2024: गूगल के मेगा इवेंट की तारीख का हुआ एलान, जानें इस बार क्या होगा खास
- WhatsApp: कंपनी ने लॉन्च किया ऐसा फीचर कि आप कहेंगे 'अरे वाह, ये हुई ना बात', यहां जानें विस्तार से
- Devin: यह है दुनिया का पहला एआई सॉफ्टवेयर इंजीनियर, पलक झपकते ही डेवलप कर सकता है मोबाइल एप