Data Stealing Malware: बीते 3 सालों में मैलवेयर से प्रभावित उपकरणों की संख्या हुई 600 फीसदी से अधिक
बीते कुछ सालों में जैसे-जैसे तकनीक में विकास हुआ है, वैसे-वैसे इसे लेकर कई तरह के खतरे भी सामने आए हैं। पिछले 3 सालों में डेटा चोरी करने वाले मैलवेयर से प्रभावित हुए उपकरणों की संख्या में 600 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

विस्तार
बीते कुछ सालों में जैसे-जैसे तकनीक में विकास हुआ है, वैसे-वैसे इसे लेकर कई तरह के खतरे भी सामने आए हैं। इसी बीच एक रिपोर्ट ने हैरान करने वाला खुलासा किया है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले 3 सालों में डेटा चोरी करने वाले मैलवेयर से प्रभावित हुए उपकरणों की संख्या में 600 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
साइबर सुरक्षा फर्म के मुताबिक, डिजिटल फुटप्रिंट इंटेलीजेंस के डेटा के आंकड़े बताते हैं कि पर्सनल और कॉरपोरेट उपकरणों तक डेटा चोरी करने वाले मैलवेयर की पहुंच 2023 में लाखों में हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक, बीते 3 साल के दौरान 643 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया है।
डेटा चोरी करने मैलवेयर से प्रभावित कस्टमर्स और बिजनेस की संख्या 2023 में एक करोड़ को पार कर गई थी। साइबर अपराधी औसतन तौर पर एक उपकरण से 50.9 लॉगइन की जानकारियां चुराई गई हैं। इन जानकारियों में सोशल मीडिया, ऑनलाइन बैकिंग सेवा, क्रिप्टो वॉलेट, ईमेल और अन्य ऑनलाइन सेवाओं की जानकारियां शामिल हैं।
लोगों का डेटा चुराने वाले मैलवेयर से प्रभावित उपकरणों की संख्या असल बाजार में काफी अधिक है। ये संख्या 10 मिलियन के पार हो सकती है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि डार्क वेब पर लॉगइन डेटा कई बातों पर निर्भर करता है। ये डेटा बेचा जाता है, इसके लिए सब्सक्रिप्शन सेवा और सामान्य सेवा जैसे एग्रीकेटर होते हैं। इस लॉगइन जानकारियों की बिक्री यूएस डॉलर में होती है, इसके लिए 10 लॉगइन फाइल्स का पैकेट तैयार करके बेचा जाता है।
रिपोर्ट के मुताबिक, बीते पांच सालों में दुनियाभर में 443000 वेबसाइटों की लॉगइन जानकारियों के साथ खिलवाड़ हुआ है। रिपोर्ट में डोमेन नाम भी शामिल है, इसमें इंडिया, ब्राजील, कोलंबिया और वियतनाम जैसे देश सम्मिलित है। इंडिया डोमेन नाम के साथ 2023 में 8 मिलियन से अधिक खातों के साथ खिलवाड़ किया गया है।
- Google Photos: गूगल फोटोज की मौजूदा फाइल्स का साइज कर सकते हैं कम, स्टोरेज में हो जाएगा इजाफा
- WhatsApp: व्हॉट्सएप पर जल्द मिल सकती है ये खास सुविधा, जानकर खुश हो सकते हैं यूजर्स
- Meta AI: व्हॉट्सएप यूजर्स को मिली एआई की सौगात, जानें क्या है इस्तेमाल करने का तरीका
- Tariffs Hike: जल्द लगने वाला है बड़ा झटका, चुनाव के तुरंत बाद महंगे हो सकते हैं सभी रिचार्ज प्लान