चंद घंटों में Zoom के सीईओ की संपत्ति में हुआ 420 करोड़ का इजाफा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 01 Sep 2020 10:10 AM IST
विज्ञापन
Zoom video record quarter adds 4.2 billion dollars to CEO Yuan’s fortune
zoom - फोटो : logo(zoom)

    महज चंद घंटों में Zoom के सीईओ एरिक युआन की संपत्ति में 4.2 अरब डॉलर यानी 420 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। वर्चुअल मीटिंग एप जूम कंपनी का शेयर 26 फीसदी उछाल के साथ 410 डॉलर तक पहुंच गया। उम्मीद यह भी का जा रही है कि मंगलवार को भी कंपनी के शेयर में इसी तरह का उछाल देखने को मिलेगा। साल 2020 टेक्नोलॉजी के दिग्गजों के लिए काफी अच्छा साबित हो रहा है।

    इसी साल जुलाई में अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस की संपत्ति में एक दिन में कुल 13 अरब डॉलर की वृद्धि हुई, जबकि टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की संपत्ति में पिछले महीने महज 24 घंटे में 8 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। पिछले सप्ताह तक बेजोस की संपत्ति 200 अरब डॉलर और एलन मस्क की संपत्ति 100 अरब डॉलर तक रही। बता दें कि जेफ बेजोस 200 अरब डॉलर की संपत्ति वाले दुनिया के पहले उद्योगपति बन गए हैं।

    विज्ञापन

    कोरोना संक्रमण में Zoom को काफी फायदा हुआ है। कंपनी को भी उम्मीद नहीं थी कि लोग जूम वीडियो कॉलिंग प्लेटफॉर्म को इतना पसंद करेंगे, क्योंकि कंपनी ने इसे सिर्फ आईटी कर्मचारियों के लिए तैयार किया था लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण सबसे जूम वीडियो कॉलिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल सबसे अधिक हुआ।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    जूम ने सोमवार को रिपोर्ट दी कि तीन महीनों में उसकी बिक्री में 355 फीसदी (6635 लाख डॉलर) का इजाफा हुआ है। कंपनी को उम्मीद है कि जनवरी में समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष में उसकी बिक्री 2.39 अरब डॉलर से अधिक होगी, जिसका मतलब है कि कंपनी का राजस्व केवल एक वर्ष में लगभग चौगुना हो जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें