Nokia 5.3 की सेल आज, 13,999 रुपये है शुरुआती कीमत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 01 Sep 2020 09:39 AM IST
विज्ञापन
Nokia 5.3 Sale Today via Amazon and Nokia Website know price and specification
Nokia 5.3 - फोटो : amarujala

    एचएमडी ग्लोबल की स्वामित्व वाली कंपनी नोकिया ने पिछले महीने ही भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Nokia 5.3 पेश किया है। Nokia 5.3 की आज यानी एक सितंबर को दूसरी सेल है, हालांकि 6 जीबी रैम वेरियंट आज पहली बार सेल के लिए उपलब्ध होगा। Nokia 5.3 की बिक्री अमेजन इंडिया और नोकिया की वेबसाइट से होगी। नोकिया 5.3 की खासियतों की बात करें तो इसमें दमदार प्रोसेर के साथ क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में...

    Nokia 5.3
    Nokia 5.3 - फोटो : AMAZON

    Nokia 5.3 की कीमत

    Nokia 5.3 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 15,499 रुपये है। यह फोन श्यान, सैंड और चारकोल कलर वेरियंट में मिलेगा।

    Nokia 5.3
    Nokia 5.3 - फोटो : AMAZON

    Nokia 5.3 की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 मिलेगा। नोकिया के इस फोन में 6.55 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। इसके अलावा इसमें क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 6 जीबी तक रैम और 64 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें