Reliance Jio Fiber के 4 नए प्लान्स लॉन्च, एक महीने तक मुफ्त में चलाएं अनलिमिटेड इंटरनेट, मिलेगी 150 MBPS की रफ्तार

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने ‘नए इंडिया का नया जोश’ के नाम से नए जियो फाइबर प्लान्स को लॉन्च किया है। सबसे खास बात यहां यह है कि इन प्लान्स से जुड़ने वाले सभी नए ग्राहकों को अनलिमिटेड डाटा के साथ 30 दिन तक सभी सेवाएं मुफ्त दी जाएंगी। इस प्लान में ग्राहकों को 150 MBPS की तेज इंटरनेट स्पीड मिलेगी। इस फ्री ट्रायल में अपलोड और डाउनलोड दोनों ही स्पीड को एक बराबर रखा गया है, जहां यूजर्स को 150 MBPS की स्पीड मिलेगी। इसके साथ ही फ्री ट्रायल के लिए ग्राहकों को कंपनी की तरफ से 4K सेट टॉप बॉक्स और 10 ओटीटी एप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है।

Jio फाइबर प्लान्स
‘नए इंडिया का नया जोश’ के टैरिफ प्लान्स की कीमत 399 रुपये प्रतिमाह से शुरू होती है, जो 1499 रुपये प्रतिमाह तक जाती है। ग्राहक एक महीन के फ्री ट्रायल के बाद अपनी पसंद के किसी भी एक प्लान को चुन सकते हैं। अगर ग्राहकों को यह सेवा पसंद न आए तो वो इसके कनेक्शन को एक महीने के फ्री ट्रायल के बाद कटवा भी सकते हैं। इसके लिए उनसे कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा।
399 रुपये प्लान
इस प्लान के लिए ग्राहकों को हर महीने 399 रुपये का शुल्क देना होगा। इस प्लान में 30 MBPS की स्पीड मिलेगी। बाजार में यह प्लान सबसे सस्ते प्लान्स में से एक है। हालांकि, इस प्लान में किसी भी तरह के OTT एप्स का सब्सक्रिप्शन नही मिलेगा।

699 रुपये प्लान
इस प्लान के लिए ग्राहकों को हर महीने 699 रुपये का शुल्क देना होगा। 399 रुपये के प्लान की तरह ही 699 रुपये वाले प्लान में भी ओटीटी एप्स नहीं मिलेंगे। हालांकि, इस प्लान में स्पीड बढ़कर 100 MBPS हो जाएगी। ‘वर्क फ्रॉम होम’ करने वाले यूजर्स के लिए यह एक बेहतर प्लान साबित हो सकता है।

999 रुपये प्लान
इस प्लान के लिए ग्राहकों को हर महीने 699 रुपये का शुल्क देना होगा। इस प्लान में 150 MBPS की इंटरनेट स्पीड मिलेगी। इस प्लान में 1000 रुपये की कीमत के 11 ओटीटी एप्स का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। टीवी और नेट पर उपलब्ध कार्यक्रमों, फिल्मों और गेमिंग के शौकिनों के लिए यह प्लान्स खासतौर पर डिजाइन किए गए हैं।

1499 रुपये प्लान
इस प्लान के लिए ग्राहकों को हर महीने 1500 रुपये का शुल्क देना होगा। इस प्लान में 300 MBPS की सुपर फास्ट इंटरनेट स्पीड मिलेगी। इस प्लान में 1500 रुपये की कीमत के 12 ओटीटी एप्स का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। टीवी और नेट पर उपलब्ध कार्यक्रमों, फिल्मों और गेमिंग के शौकिनों के लिए यह प्लान्स खासतौर पर डिजाइन किए गए हैं।
- Moto G9 की भारत में शुरू हुई बिक्री, Flipkart पर 11499 रुपये में खरीद सकते हैं ग्राहक
- Xiaomi Redmi 9 की भारत में शुरू हुई बिक्री, 8999 रुपये की शुरुआती कीमत में ले जाएं घर
- Gionee Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, कीमत 5999 रुपये, बड़ी स्क्रीन के साथ मिलेगी पावरफुल बैटरी
- Tecno Spark Go भारत में 1 सितंबर को होगा लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ मिलेगी पावरफुल बैटरी