Good News: शॉर्ट्स के लिए YouTube ने किया अब तक का सबसे बड़ा एलान, टेंशन में मेटा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 04 Oct 2024 01:29 PM IST
सार

YouTube ने इसकी जानकारी अपने ब्लॉग में दी है। ब्लॉग में यूट्यूब ने कहा है कि क्रिएटर्स की मांग के बाद यह फैसला लिया गया है। अब Shorts की अवधि 60-180 सेकेंड की होगी।

विज्ञापन
YouTube Shorts are getting 3 minutes long from 15 october 2024 details in hindi
youtube shorts - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    यदि आप भी एक कंटेंट क्रिएटर हैं और लंबे शॉर्ट्स बनाना चाहते हैं तो आपके लिए सबसे बड़ी खबर है। यूट्यूब ने Shorts के लिए एक बड़ा एलान किया है। यूट्यूब ने अपने ब्लॉग में कहा है कि अब यूजर्स को 3 मिनट तक यानी 180 सेकेंड तक के Shorts बनाने और अपलोड करने की सुविधा मिलेगी और इसकी शुरुआत 15 अक्तूबर 2024 से हो रही है। YouTube ने इसकी जानकारी अपने ब्लॉग में दी है। ब्लॉग में यूट्यूब ने कहा है कि क्रिएटर्स की मांग के बाद यह फैसला लिया गया है। अब Shorts की अवधि 60-180 सेकेंड की होगी।

    YouTube ने एक ब्लॉग पोस्ट में घोषणा करते हुए लिखा, 'यह बदलाव उन वीडियो पर लागू होगा जिनका एस्पेक्ट रेशियो स्क्वायर या उससे लंबा है और यह 15 अक्टूबर से पहले अपलोड किए गए किसी भी वीडियो को प्रभावित नहीं करेगा। आने वाले महीनों में हम लंबे शॉर्ट्स के लिए सिफारिशों में सुधार पर काम करेंगे।'

    विज्ञापन

    इसके अलावा, YouTube ने क्रिएटर्स के लिए नए टूल्स की घोषणा भी की है। सबसे पहले है 'रिमिक्स' नामक टूल। यह टूल यूजर्स को लोकप्रिय शॉर्ट्स को टेम्पलेट के रूप में इस्तेमाल करके अपने खुद के वीडियो बनाने की सुविधा देता है। YouTube ने यह भी कहा कि आने वाले महीनों में शॉर्ट्स को एक अपडेट मिलेगा, जिससे यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर विभिन्न वीडियो से क्लिप्स को रिमिक्स करना और भी आसान हो जाएगा।"

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें