कार्रवाई: YouTube ने एक महीने में भारत में डिलीट किए 22 लाख वीडियोज, दो करोड़ चैनल हुए बंद
यदि कोई YouTube चैनल 90 दिनों में तीन बार कम्युनिटी गाइडलाइन का उल्लंघन करता है तो उसे टर्मिनेट कर दिया जाता है। भारत के बाद सिंगापुर (124,387) और अमेरिका (788,354) में यूट्यूब ने सबसे ज्यादा वीडियोज डिलीट किए हैं।

विस्तार
गूगल के वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपने प्लेटफॉर्म से 2.25 मिलियन यानी करीब 22.5 लाख वीडियो डिलीट किए हैं। YouTube ने यह कार्रवाई अक्तूबर से दिसंबर 2023 के बीच की है। YouTube की ओर से कहा गया है कि कम्युनिटी गाइडलाइन के उल्लंघन के कारण इन वीडियोज को डिलीट किया गया है।
वैश्विक स्तर पर YouTube ने 9 मिलियन यानी 90 लाख वीडियोज पर यह कार्रवाई की है। रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से 96 फीसदी वीडियोज को मशीन ने ही कम्युनिटी गाइडलाइन के उल्लंघन के तौर पर चिन्हित किया, वहीं 53.46 फीसदी वीडियोज को एक भी व्यूज आने से पहले ही हटा दिया गया। 27.07 वीडियोज 10 व्यूज पहुंचने से पहले डिलीट किए गए।
इस बार यूजर्स, सरकारी एजेंसियों और संगठनों द्वारा चिह्नित किए गए वीडियो की तुलना में मशीनों द्वारा चिह्नित वीडियो की संख्या में वृद्धि हुई है। आपको बता दें कि यूट्यूब की कम्युनिटी गाइडलाइन में स्पैम, सेंसेटिव कंटेंट, हिंसात्मक कंटेंट, गलत सूचना, डीपफेक आदि शामिल हैं।