YouTube: यूट्यूब ने पेश किया नया AI-पावर्ड सर्च रिजल्ट कैरोसेल, अब वीडियो का स्नैपशॉट भी मिलेगा
सबसे ऊपर एक बड़ा वीडियो क्लिप होगा, जिसके नीचे अन्य सुझाए गए वीडियो के थंबनेल होंगे। साथ ही, AI द्वारा जेनरेट किया गया टेक्स्ट विवरण भी दिखेगा जो सर्च किए गए टॉपिक से जुड़ी जानकारी देगा। यूजर बड़े वीडियो पर टैप करके उसे चला सकते हैं या छोटे थंबनेल पर क्लिक करके दूसरे वीडियो देख सके

विस्तार
YouTube ने अपने प्लेटफॉर्म पर एक नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर पेश किया है। गुरुवार को कंपनी ने घोषणा की कि वह सर्च रिजल्ट्स कैरोसेल फीचर लॉन्च कर रही है। इस फीचर के तहत जब यूजर्स कुछ खास कीवर्ड सर्च करेंगे, तो उन्हें वीडियो के थंबनेल के साथ उसका टेक्स्ट विवरण भी दिखाई देगा। इससे यूजर्स वीडियो देखने से पहले ही उसके बारे में जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
YouTube ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि यह फीचर अप्रैल से कुछ चुनिंदा प्रीमियम यूजर्स के लिए टेस्टिंग में था। अब इसे अमेरिका में अधिक प्रीमियम यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है। जब यूजर्स किसी शॉपिंग, ट्रैवल या किसी खास जगह से जुड़ी चीजें सर्च करेंगे, तो सर्च रिजल्ट पेज पर एक नया लेआउट दिखाई देगा। सबसे ऊपर एक बड़ा वीडियो क्लिप होगा, जिसके नीचे अन्य सुझाए गए वीडियो के थंबनेल होंगे। साथ ही, AI द्वारा जेनरेट किया गया टेक्स्ट विवरण भी दिखेगा जो सर्च किए गए टॉपिक से जुड़ी जानकारी देगा। यूजर बड़े वीडियो पर टैप करके उसे चला सकते हैं या छोटे थंबनेल पर क्लिक करके दूसरे वीडियो देख सकते हैं।
- फिलहाल यह फीचर केवल YouTube Premium यूजर्स के लिए अमेरिका में उपलब्ध है।
- यह फीचर एंड्रॉयड और iOS पर केवल अंग्रेजी भाषा के वीडियो के लिए काम कर रहा है।
- YouTube के मुताबिक, यह ट्रायल 30 जुलाई तक चलेगा, इसके बाद कंपनी इसे दूसरे देशों और यूजर्स के लिए भी लॉन्च कर सकती है।
- PlayAI: प्लेएआई को खरीदने की प्लानिंग कर रहा मेटा, कुछ कर्मचारियों को भी बुलाया जाएगा
- NHAI App: कम टोल वाले रास्ते बताएगा यह सरकारी एप, इस दिन लॉन्च होगा नया फीचर
- AC Temperature: क्या सच में 20-28 डिग्री तय होगी एसी के तापमान की सीमा, पर्यावरण मंत्री ने बताई सच्चाई
- Alert: डॉक्टर ने फेसबुक पर देखा विज्ञापन, क्लिक किया और हो गई 36 लाख रुपये की ठगी