NHAI App: कम टोल वाले रास्ते बताएगा यह सरकारी एप, इस दिन लॉन्च होगा नया फीचर
अब यह एप आपको बताएगा कि किस रास्ते में सबसे कम टोल लगेगा।" राजमार्ग यात्रा एप यात्रियों को राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ी पूरी जानकारी देता है और साथ ही शिकायत निवारण की सुविधा भी प्रदान करता है।

विस्तार
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के 'राजमार्ग यात्रा' एप में एक नया फीचर जोड़ा जा रहा है। इस फीचर की मदद से यात्री दो जगहों के बीच ऐसा रास्ता चुन सकेंगे, जिसमें सबसे कम टोल देना पड़े। यह सुविधा अगले महीने से शुरू हो जाएगी।
NHAI के इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम (ITS) के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर अमृत सिंघा ने बताया कि, "अगर आप दिल्ली से लखनऊ जा रहे हैं तो आपके पास तीन रास्ते होते हैं, यमुना एक्सप्रेसवे, गाजियाबाद-अलीगढ़-कानपुर-लखनऊ मार्ग या मुरादाबाद-बरेली-सीतापुर-लखनऊ मार्ग। अब यह एप आपको बताएगा कि किस रास्ते में सबसे कम टोल लगेगा।" राजमार्ग यात्रा एप यात्रियों को राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ी पूरी जानकारी देता है और साथ ही शिकायत निवारण की सुविधा भी प्रदान करता है।
NHAI जल्द ही दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के जरिए बांदीकुई से जयपुर तक 67 किलोमीटर लंबा नया स्पर (कनेक्टिविटी रोड) खोलने जा रहा है। इस सड़क के चालू होने से दिल्ली से जयपुर का सफर और भी तेज हो जाएगा। NHAI राजस्थान के रीजनल ऑफिसर प्रदीप अत्री के मुताबिक, यह चार लेन की एक्सेस कंट्रोल्ड सड़क है, जिसे 1,368 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। यह सड़क जुलाई के मध्य तक ट्रायल के लिए चालू कर दी जाएगी।
NHAI मैनेजर पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि इस सड़क का निर्माण लगभग 2.5 साल में पूरा हुआ है। इसके शुरू होते ही पुरानी दिल्ली-जयपुर हाईवे पर ट्रैफिक का दबाव काफी हद तक कम हो जाएगा। अभी दिल्ली से बांदीकुई तक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के जरिए 2.5 घंटे लगते हैं और फिर बांदीकुई से जयपुर तक 1.5 घंटे, लेकिन नए स्पर के चालू होते ही यह सफर करीब 3 घंटे में पूरा हो सकेगा
- AC Temperature: क्या सच में 20-28 डिग्री तय होगी एसी के तापमान की सीमा, पर्यावरण मंत्री ने बताई सच्चाई
- Alert: डॉक्टर ने फेसबुक पर देखा विज्ञापन, क्लिक किया और हो गई 36 लाख रुपये की ठगी
- Google Pixel 7: इस देश में गूगल के स्मार्टफोन पर लगा बैन, नेटवर्क के पेटेंट को लेकर हुई कार्रवाई
- Social Media: ब्राजील की सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया कंपनियां यूजर कंटेंट के लिए जिम्मेदार होंगी