यूट्यूब ने मोबाइल एप में जोड़ा नया फीचर, अब आवाज से सर्च कर सकेंगे वीडियो

गौरव पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालागौरव पाण्डेय
Thu, 26 Dec 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
YouTube adds voice search feature to mobile app
यूट्यूब - फोटो : पेक्सेल्स

    वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब ने अपने मोबाइल एप्लीकेशन में टीवी स्क्रीन, गेम कंसोल और अन्य स्ट्रीमिंग डिवाइसेज के लिए कई फीचर्स जोड़े हैं और अपडेट किए हैं। यूट्यूब के आधिकारिक ब्लॉग के मुताबिक यूजर अब स्मार्ट टीवी पर यूट्यूब को कास्ट करते समय अपने मोबाइल पर वॉइस सर्च का इस्तेमाल भी कर सकेंगे।

    यूट्यूब का यह नया फीचर टीवी पर कंटेंट ढूंढना और आसान बनाएगा, साथ ही यह एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा आप प्लेस्टेशन-4 और प्लेस्टेशन-4 प्रो पर एचडीआर में भी वीडियो देख सकेंगे। ो

    विज्ञापन

    इसके अलावा यूट्यूब ने एक नया फीचर 'हू इस वॉचिंग' भी पेश किया है। इस फीचर की सहायता से यूजर्स बेहतर व्यक्तिगत अनुभव के लिए डिवाइस से लिंक अलग-अलग यूट्यूब प्रोफाइल के बीच स्विच कर सकेंगे। यूट्यूब अलग-अलग प्रोफाइल की सर्च हिस्ट्री के आधार पर उसी तरह के वीडियो रिकमेंड करेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें