Galaxy Fold के बाद सैमसंग के अगले फोल्डेबल फोन में मिल सकती है ग्लास डिस्प्ले

दिग्गज टेक कंपनी सैमसंग को अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन गैलेक्सी फोल्ड (Galaxy Fold) से वैसी सफलता नहीं मिली जैसी उसे उम्मीद थी। हालांकि, सैमसंग आने वाले साल में और फोल्डेबल फोन लाने की तैयारी में है। जानकारी के मुताबिक सैमसंग साल 2020 में ग्लास डिस्प्ले के साथ एक फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है।
टिप्सटर आइस यूनिवर्स के मुताबिक सैमसंग ने एक अल्ट्रा थिन ग्लास कवर बनाया है जिसका इस्तेमाल कंपनी अपने अगले फोल्डेबल स्मार्टफोन में कर सकती है। इस ग्लास डिस्प्ले पर फोन को मोड़ने पर कोई निशान नहीं बनेंगे और यूजर्स को बेहतर अनुभव मिलेगा। सैमसंग का यह फोन Galaxy Fold 2 के नाम से लॉन्च हो सकता है।
सैमसंग ने इस फोन में 7.3 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1536x2152 पिक्सल है। फोल्ड होने के बाद इस फोन की स्क्रीन का साइज 4.6 इंच का हो जाता है, जिसका रिजॉल्यूशन 840x1960 पिक्सल है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए 12 जीबी रैम के साथ 512 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। साथ ही इस फोन को एंड्रॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम और ऑक्टाकोर एसओसी का सपोर्ट मिला है।
इस फोन में कुल 6 कैमरे हैं जिनमें से 3 पीछे की ओर, 2 अंदर की ओर और एक फ्रंट में है। फोन को पूरी तरह से खोलने पर आपको सेल्फी के लिए दो फ्रंट कैमरे मिलेंगे, जबकि फोल्ड होने पर सेल्फी के लिए एक लेकिन रियर पर तीन कैमरे मिलेंगे। फोन में रियर पैनल पर 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल वाला पहला लेंस, 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल वाला लेंस और 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है।
वहीं फ्रंट में 10 मेगापिक्सल व 8 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप है। वहीं सेल्फी कैमरा भी 10 मेगापिक्सल का है। कैमरे की खास करें तो आप जिस एंगल में फोटो क्लिक करें लेकिन फोटो को फोल्ड या अनफोल्ड दोनों मोड में देखने का एक्सपेरियंस शानदार ही होगा। किसी फोटो को आप इस फोन में फोटो एलबम की तरह भी देख सकते हैं। सैमसंग के तमाम फ्लैगशिप फोन की तरह गैलेक्सी फोल्ड का कैमरा भी बेहतरीन है। फोटो में रंगों का मिश्रण शानदार है।
- Whatsapp पर आया एक मैसेज और लग गया 40 हजार रुपये का चूना, जानें क्या है पूरा मामला
- BSNL ने जबरदस्त ऑफर किया पेश, रोजाना 3GB डाटा के साथ मिलेगी 425 दिनों की वैधता
- WhatsApp पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजने हैं क्रिसमस स्टिकर्स, तो फॉलो करें यह स्टेप्स
- Sound One ने भारत में वी10 ब्लूटूथ वायरलेस हेडफोन किया लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन