WhatsApp पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजने हैं क्रिसमस स्टिकर्स, तो फॉलो करें यह स्टेप्स

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 25 Dec 2019 07:31 AM IST
विज्ञापन
Christmas 2019 whatsapp stickers for android and ios users know how to send Christmas stickers
Christmas 2019 whatsapp stickers - फोटो : amar ujala

    आज (25 दिसंबर 2019) पूरी दुनिया में क्रिसमस (Christmas 2019) का त्यौहार मनाया जा रहा है। इस खास अवसर पर शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है। ऐसे में आप भी किसी-ना-किसी को क्रिसमस की शुभकामनाएं भेज रहे होंगे और आपको भी क्रिसमस के मैसेज मिल रहे होंगे। वहीं, लोगों को व्हाट्सएप के स्टिकर्स बहुत पसंद आए हैं, लेकिन अब भी कई यूजर्स को व्हाट्सएप पर स्टिकर्स भेजने नहीं आते हैं। तो ऐसे में हम आपको बताएंगे व्हाट्सएप पर कैसे स्टिकर भेजे जाते हैं...

    क्रिसमस स्टिकर्स ऐसे भेजे

    Christmas 2019 whatsapp stickers
    Christmas 2019 whatsapp stickers - फोटो : google play store

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप का स्टिकर फीचर एंड्रॉयड 2.18 वर्जन या इससे ऊपर के वर्जन पर काम करता है। स्टिकर फीचर इस्तेमाल करने के लिए आपको व्हाट्सएप चैट बॉक्स को ओपन करना होगा। इसके बाद नीचे की तरफ स्माइली बटन पर क्लिक करें। यहां आपको इमोजी, जिफ और स्टिकर के ऑप्शन मिलेंगे। इनमें आपको स्टिकर ऑप्शन चुनना होगा।

    विज्ञापन

    अगर आपके पास पहले से क्रिसमस स्टिकर है, तो आप अपनी पसंद के स्टिकर किसी को भी भेजकर क्रिसमस विश कर सकते है। वहीं, दूसरी तरफ यदि आपके पास स्टिकर पैक नहीं है, तो आपको गूगल प्ले स्टोर से स्टिकर पैक को डाउनलोड करना होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    क्रिसमस स्टिकर एप करें डाउनलोड

    Christmas 2019 whatsapp stickers
    Christmas 2019 whatsapp stickers - फोटो : amar ujala

    स्टिकर पैक डाउनलोड करने के लिए आपको प्ले स्टोर पर जाना होगा और यहां सर्च बॉक्स में क्रिसमस पैक लिखें। अब आपको क्रिसमस स्टिकर एप दिखाई देगा, जिसको डाउनलोड करना पड़ेगा। इतना करने के बाद आप एड टू व्हाट्सएप के विकल्प पर टैप करें। इसके ऐड होने के साथ ही आप इमोजी वाले सेक्शन में जाकर क्रिसमस स्टिकर भेज सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें