क्या बात है: फिंगरप्रिंट-फेस अनलॉक हुए पुराने, अब सांस लेने से अनलॉक होंगे स्मार्टफोन
जल्द ही आप सांस लेकर अपने फोन को अनलॉक कर सकेंगे। इसका बड़ा फायदा यह होगा कि मरे हुए इंसान के फोन को अनलॉक नहीं किया जा सकेगा, जैसा कि फिंगरप्रिंट के मामले में संभव है।

विस्तार
जब स्मार्टफोन में फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट जैसे फीचर्स आए तो दावा किया गया कि इन सिक्योरिटी का कोई तोड़ नहीं है लेकिन समय के साथ इसका तोड़ भी मिल गया। किसी ने फोटो दिखाकर फोन को अनलॉक कर लिया तो किसी ने सोए हुए यूजर्स के फिंगर से फोन को अनलॉक कर लिए।
अब इन सभी सिक्योरिटी सिस्टम का एक तोड़ आ गया है। जल्द ही आप सांस लेकर अपने फोन को अनलॉक कर सकेंगे। इसका बड़ा फायदा यह होगा कि मरे हुए इंसान के फोन को अनलॉक नहीं किया जा सकेगा, जैसा कि फिंगरप्रिंट के मामले में संभव है।
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी चेन्नई के महेश पंचाग्नुला और उनकी टीम ने अपने प्रयोग के बाद यह दावा किया है। टीम के मुताबिक यह प्रयोग एयर प्रेशर सेंसर के लिए जुटाए गए ब्रिदिंग डाटा के साथ किया गया है। टीम का मकसद इस डाटा की मदद से सिर्फ एक एआई मॉडल तैयार करना था।
- New IT Rule: एक हफ्ते में जारी होंगे संशोधित आईटी नियम, डीपफेक को लेकर हो सकता है बड़ा एलान
- D2M: नए साल में सरकार का तोहफा, मोबाइल पर बिना इंटरनेट देख सकेंगे वीडियोज
- इनोवेशन: लॉन्च हुई दुनिया की सबसे पावरफुल बैटरी, 50 साल तक नहीं पड़ेगी चार्ज करने की जरूरत
- UIDAI: सरकार ने लॉन्च किया नया पोर्टल, आधार सेंटर खोजना हुआ अब बहुत ही आसान