UIDAI: सरकार ने लॉन्च किया नया पोर्टल, आधार सेंटर खोजना हुआ अब बहुत ही आसान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 16 Jan 2024 11:07 AM IST
सार

लोगों की परेशानी को दूर करने कि लिए यूआईडीएआई ने एक नया पोर्टल लॉन्च किया है जिसकी मदद से आप अपने नजदीकी आधार सेंटर के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। इस पोर्टल का नाम भुवन आधार पोर्टल (Bhuvan Aadhaar Portal) है।

विज्ञापन
UIDAI launches Bhuvan Aadhaar Portal now you can easily locate your nearest AadhaarSevaKendra
BhuvanAadhaarPortal - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    आधार कार्ड को अपडेट कराने के लिए लोगों को बहुत परेशानी होती है। पहले कुछ कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर आधार कार्ड से जुड़े काम आसानी से हो जाते थे लेकिन अब ऐसे सेंटर की संख्या भी कम हो रही है। अब बहुत ही कम सीएससी सेंटर को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की ओर से आधार अपडेट जैसे काम के लिए अनुमति मिल रही है।

    ऐसे में लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लोगों की परेशानी को दूर करने कि लिए यूआईडीएआई ने एक नया पोर्टल लॉन्च किया है जिसकी मदद से आप अपने नजदीकी आधार सेंटर के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। इस पोर्टल का नाम भुवन आधार पोर्टल (Bhuvan Aadhaar Portal) है। भुवन आधार पोर्टल को खासतौर पर आधार सेंटर की जानकारी देने के लिए ही डिजाइन किया गया है। आइए जानते हैं कि इस पोर्टल के बारे में...

    विज्ञापन

    भुवन आधार पोर्टल को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की मदद से तैयार किया गया है। इस पोर्टल पर लोकेशन की सर्विस इसरो की ओर से ही दी जा रही है। इस पोर्टल पर एक मैप है जिसमें आधार सेंटर की संख्या और लोकेशन के बारे में जानकारी दी गई है। इस पोर्टल से आप अपने पिन कोड (पोस्टल कोड) के जरिए भी आधार सेंटर का पता लगा सकते हैं। भुवन पोर्टल से चार तरीके से आधार सेंटर की जानकारी मिल सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें