ओप्पो F3 हुआ लॉन्च, इसमें है 16MP का फ्रंट कैमरा, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

amarujala.com- Written by : अभिषेक मिश्रा
Thu, 04 May 2017 03:43 PM IST
विज्ञापन
oppo F3 launches with 16 megapixel front camera
oppo f3

    चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो ने भारत में अपने चर्चित डुअल सेल्फी स्मार्टफोन ओप्पो एफ 3 को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन की खासियत इसका डुअल कैमरा सेटअप है। इसका पहला सेल्फी कैमरा 16 मेगापिक्सल का डुअल व्यू सेल्फी कैमरा है जबकि दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है।

    ये भी पढ़ें- सचिन तेंदुलकर ने लॉन्च किया Smartron का स्मार्टफोन

    स्मार्टफोन का सेल्फी कैमरा वाइड ऐंग कैमरा है, जिसका इस्तेमाल ग्रुप सेल्फी लेने के लिए किया जाएगा। फोन की लॉन्चिंग के मौके पर कंपनी भारतीय क्रिकेट टीम के लिए नई जर्सी भी लॉन्च की। ओप्पो भारतीय क्रिकेट टीम का नया स्पॉन्सर बना है। कंपनी ने इस बात का ऐलान करते हुए क्रिकेट टीम के लिए नई ड्रेस लॉन्च की है।

    विज्ञापन

    Oppo F3 की स्पेसिफिकेशन और कीमत

    oppo f3
    oppo f3

    ओप्पो ने नए फोन में वहीं कैमरा दिया है, जो स्मार्टफोन एफ3 प्लस में मौजूद है। ओप्पो एफ 3 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है। फोन में 3200 एमएएच की बैटरी दी गई। फोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। फोन में 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है, जो 2.5डी कार्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है। ओप्पो एफ 3 मेें आपको 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750टी प्रोसेसर मिलता है। हालांकि फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर काम करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें- ये है दुनिया का सबसे छोटा स्मार्टफोन, फीचर्स हैं कमाल के

    इस फोन के हाइब्रिड सिम स्लॉट में आप दो 4जी सिम और एक माइक्रोएसडी कार्ड एक साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। स्मार्टफोन में आप एक साथ दो व्हाट्सऐप अकाउंट इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी ने इस फीचर को क्लोन का नाम दिया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमत 19,990 रुपये है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन की प्री बुकिंग शुरू कर दी है। स्मार्टफोन की पहली सेल 13 मई को होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें