स्मार्टफोन शिपमेंट: शाओमी से छिना नंबर-1 का ताज, तीसरे नंबर पर पहुंचा एपल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 16 Jul 2021 04:29 PM IST
सार

शाओमी के लिए यह नुकसान ही है, क्योंकि पहले शाओमी पहले पायदान पर थी। मार्केट रिसर्च फर्म कैनालिस की रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2021 की दूसरी तिमाही में शाओमी दूसरे नंबर पर आ गई है।

विज्ञापन
Xiaomi become Worlds No 2 Smartphone Maker left apple back Samsung Retains Top
Smartphone Maker - फोटो : amarujala

    विस्तार

    शाओमी बजट फोन में अपने जलवे लगातार बिखेर रही है। शाओमी के पास 6,000 रुपये से लेकर 70,000 रुपये तक के स्मार्टफोन हैं। शाओमी अब दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्माता बन गई है। शाओमी ने यह जगह एपल को पीछे छोड़ते हुए हासिल की है, हालांकि शाओमी के लिए यह नुकसान ही है, क्योंकि पहले शाओमी पहले पायदान पर थी। मार्केट रिसर्च फर्म कैनालिस की रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2021 की दूसरी तिमाही में शाओमी दूसरे नंबर पर आ गई है।

    यह पहला मौका है जब ग्लोबल स्मार्टफोन शिपमेंट में Xiaomi की हिस्सेदारी 17 फीसदी रही है। पहली तिमाही के मुकाबले यह तीन फीसदी अधिक है। ग्लोबल स्मार्टफोन शिपमेंट में कुल 12 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है। स्मार्टफोन शिपमेंट में सैमसंग ने 19 फीसदी मार्केट शेयर के साथ नंबर का ताज अपने नाम दिया है। वहीं 14 फीसदी शेयर के साथ एपल तीसरे नंबर पर पहुंच गया है।

    विज्ञापन

    साल की दूसरी तिमाही में शाओमी ने भले ही नंबर का ताज खो दिया है लेकिन इस दौरान कंपनी को 83 फीसदी की ग्रोथ मिली है। कैनालिस की रिपोर्ट में 10 फीसदी मार्केट शेयर के साथ ओप्पो चौथे नंबर पर और वीवो 10 फीसदी के साथ पांचवे नंबर है। यहां यह भी ध्यान देना जरूरी है कि टॉप-5 स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों की लिस्ट में तीन चाइनीज कंपनियां ही हैं। कुल स्मार्टफोन शिपमेंट की 34 फीसदी हिस्सेदारी चाइनीज कंपनियों की है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    शाओमी के बाद ग्रोथ की बात करें तो दूसरी तिमाही में ओप्पो की ग्रोथ 28 फीसदी और वीवो को 27 फीसदी की ग्रोथ मिली है। सैमसंग भले ही पहले पायदान पर पहुंचा है लेकिन उसे महज 15 फीसदी की ही ग्रोथ मिली है यानी सबसे ज्यादा ग्रोथ के मामले में भी चीनी कंपनियों ने ही बाजी मारी है। एपल को महज 1 फीसदी की ग्रोथ मिली है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें