23 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा Poco F3 GT, डुअल स्पीकर के साथ मिलेगा डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 16 Jul 2021 03:10 PM IST
सार

फोन को तीन स्टाइल में पेश किया जाएगा। साथ ही कंपनी ने यह भी कंफर्म कर दिया है कि Poco F3 GT मीडियाटेक Dimensity 1200 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
Poco F3 GT Launch Date for India Set for July 23 Confirmed to Sport Dual Speakers
Poco F3 GT - फोटो : Poco/twitter

    विस्तार

    तमाम लीक्स के बाद Poco F3 GT की लॉन्चिंग भारत में कंफर्म हो गई है। Poco F3 GT को भारतीय बाजार में 23 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। Poco F3 GT के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर और डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट मिलेगा। कहा जा रहा है कि Poco F3 GT, Redmi K40 गेमिंग एडिशन का री-ब्रांडेड वर्जन होगा जिसे इसी साल अप्रैल में चीन में लॉन्च किया गया है। इसके अलावा Poco F3 GT कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा जिसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलेगी।

    Poco का कहना है कि नया फोन एंटी फिंगरप्रिंट मैटे फिनिश के साथ पेश किया जाएगा। इसका फ्रेम एयरोस्पेस ग्रेड एल्यूमीनियम एलॉय का होगा। इसके अलावा फोन को तीन स्टाइल में पेश किया जाएगा। साथ ही कंपनी ने यह भी कंफर्म कर दिया है कि Poco F3 GT मीडियाटेक Dimensity 1200 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा।

    विज्ञापन

    Poco F3 GT को गनमेटल सिल्वर और प्रीडेटर ब्लैक कलर में मिलेगा। फोन में 10 बिट वाली एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। डिस्प्ले के साथ HDR 10+ और DC डिमिंग का सपोर्ट भी मिलेगा। फोन की शुरुआती कीमत 30,000 रुपये है और टॉप वेरियंट की कीमत 35,000 रुपये होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि Redmi K40 गेमिंग एडिशन को चीन में 1,999 चीनी युआन यानी करीब 23,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। इस कीमत में फोन का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट लॉन्च हुआ था। वहीं टॉप वेरियंट यानी 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज को 2,699 चीनी युआन यानी करीब 31,100 रुपये में पेश किया गया था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें