MediaTek ने लॉन्च किए दो बजट प्रोसेसर, कम कीमत में मिलेंगे अधिक मेगापिक्सल वाले फोन
मीडियाटेक हीलियो G88 की बात करें तो इसके साथ 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट है। इसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.0GHz है। इसमें 64 मेगापिक्सल कैमरे के सपोर्ट के साथ डुअल कैमरा बोकेह, कैमरा कंट्रोल यूनिट, इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन (EIS) और रोलिंग शटर कॉम्पनसेशन (RSC) का सपोर्ट है।

विस्तार
प्रमुख चिपसेट निर्माता कंपनी मीडियाटेक ने अपने दो नए चिपसेट को लॉन्च कर दिया है जिनमें MediaTek Helio G96 और MediaTek Helio G88 शामिल हैं। इनमें से मीडियाटेक हीलियो G96 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ फुल एचडी प्लस डिस्प्ले को सपोर्ट करता है। इसके अलावा यह 108 मेगापिक्सल लेंस को भी हैंडल कर सकता है। इसमें डुअल 4G LTE सपोर्ट है। वहीं मीडियाटेक हीलियो G88 फुल एचडी प्लस 90Hz रिफ्रेश रेट, 64 मेगापिक्सल तक लेंस और 4G VoLTE को सपोर्ट करता है।
हीलियो G96 एमोलेड और एलसीडी दोनों डिस्प्ले को सपोर्ट करता है। इसमें दो Arm Cortex-A76 CPU हैं जिनकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.05GHz है। इसके साथ LPDDR4X रैम और UFS 2.2 स्टोरेज का भी सपोर्ट है। इसमें फास्ट Cat-13 4G LTE वर्ल्ड मोड मॉडेम का सपोर्ट है। इसके अलावा यह डुअल 4G सिम के साथ VoLTE और ViLTE को भी सपोर्ट करता है।
मीडियाटेक हीलियो G88 की बात करें तो इसके साथ 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट है। इसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.0GHz है। इसमें 64 मेगापिक्सल कैमरे के सपोर्ट के साथ डुअल कैमरा बोकेह, कैमरा कंट्रोल यूनिट, इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन (EIS) और रोलिंग शटर कॉम्पनसेशन (RSC) का सपोर्ट है। इसके साथ वॉयस वेकअप का भी सपोर्ट है। दोनों चिपसेट मीडियाटेक के हाइपर इंजन 2.0 जेनरेशन टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करते हैं।
- OnePlus Watch Cobalt लिमिटेड एडिशन की भारत में पहली सेल आज, जानें कीमत
- Realme Watch 2 Pro, Realme Buds Wireless 2 Neo 23 जुलाई को भारत में होंगे लॉन्च
- नए आईटी कानून के फायदे: WhatsApp पर फालतू बात करने वालों की खैर नहीं, एक महीने में बैन हुए 20 लाख अकाउंट
- बजट में लैपटॉप: Asus ने भारत में एक साथ लॉन्च किए चार नए लैपटॉप, शुरुआती कीमत 17,999 रुपये