WWDC 2025: iOS 26 के साथ iPadOS 26 भी हुआ लॉन्च, मिलेगा लिक्विड ग्लास इंटरफेस
अब iPad पर ऐप विंडो को रीसाइज किया जा सकता है, स्क्रीन पर कहीं भी प्लेस किया जा सकता है, और एक साथ कई विंडोज खोली जा सकती हैं। नई Window Tiling सुविधा के जरिए ऐप को उसी साइज और पोजिशन में फिर से ओपन किया जा सकता है।

विस्तार
एपल ने अपने वर्ल्डवाइड डेवेलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) 2025 में नए ऑपरेटिंग सिस्टम iPadOS 26 पेश किया। इसे अब तक का "सबसे बड़ा iPadOS अपडेट" बताया गया है। नया ऑपरेटिंग सिस्टम Liquid Glass डिजाइन, नया विंडो मैनेजमेंट सिस्टम और कई नई प्रोडक्टिविटी सुविधाओं के साथ आता है, जो iPad पर काम करने के अनुभव को और बेहतर बनाएगा।
अब iPad पर एप विंडो को रीसाइज किया जा सकता है, स्क्रीन पर कहीं भी प्लेस किया जा सकता है, और एक साथ कई विंडोज खोली जा सकती हैं। नई Window Tiling सुविधा के जरिए ऐप को उसी साइज और पोजिशन में फिर से ओपन किया जा सकता है। Expose फीचर से एक साथ सभी ऐप विंडोज ओपन होकर दिखती हैं ताकि यूजर आसानी से स्विच कर सकें। यह नया सिस्टम Stage Manager और External Display दोनों के साथ काम करता है।
- नया Menu Bar एक स्वाइप डाउन जेस्चर या कर्सर ले जाकर खुलता है, जिसमें एप के सभी कमांड्स मिलते हैं।
- डेवलपर्स इसे अपने एप्स के हिसाब से कस्टमाइज भी कर सकते हैं।
- Files एप में नया List View आया है जिसमें कॉलम रीसाइजेबल हैं और फोल्डर कोलैप्स किए जा सकते हैं।
- फोल्डर में अब कस्टम कलर, आइकन और इमोजी जोड़े जा सकते हैं और ये सभी Apple डिवाइसेज में सिंक होंगे।
- किसी भी फोल्डर को Dock में ड्रैग करके रखा जा सकता है।
- WWDC 2025: एपल ने लॉन्च किया iOS 26, जानें इसके सारे फीचर्स
- Recharge Plan: इस कंपनी ने ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में लॉन्च किया नया प्लान, कैशबैक के साथ मिलेंगे कई फायदे
- AI: ड्रोन ने रेसिंग प्रतियोगिता में इंसानों को हराया, दुनिया में पहली बार हुआ ऐसा
- सावधान: ये 20 क्रिप्टो करेंसी एप आपको बना देंगे कंगाल, एक्सपर्ट ने कहा- बचके रहना रे बाबा