OpenAI का दावा: फर्जी खबर बनाने के लिए चीन कर रहा ChatGPT का इस्तेमाल, कंपनी ने बैन किए कई अकाउंट्स
AI का उपयोग केवल सोशल मीडिया तक सीमित नहीं था। रिपोर्ट के अनुसार, ChatGPT का इस्तेमाल साइबर अभियानों में भी हुआ जैसे स्क्रिप्ट बदलना, सिस्टम कॉन्फिगर करना और ब्रूट-फोर्सिंग टूल बनाना। इसके अलावा, फर्जी पत्रकारों या विश्लेषकों के रूप में पहचान छिपाकर असली यूजर्स से बातचीत करके जानकारी इकट्ठा करने की भी कोशिशें की गईं।

विस्तार
OpenAI ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा है कि चीन सरकार से जुड़े समूहों द्वारा ChatGPT जैसे AI टूल्स का दुनियाभर में गलत सूचना फैलाने और छिपे हुए प्रभाव अभियानों के लिए दुरुपयोग किया जा रहा है। एक रिपोर्ट में कंपनी ने बताया कि उसने पिछले तीन महीनों में ऐसे कई अभियानों को बाधित किया और इससे जुड़ी कई फर्जी अकाउंट्स को बैन भी किया।
OpenAI की इंटेलिजेंस टीम के प्रमुख अन्वेषक बेन निमो ने कहा, “हम चीन से आने वाले गुप्त अभियानों में लगातार विविधता और नई रणनीतियां देख रहे हैं।” रिपोर्ट में कहा गया कि चार अलग-अलग अभियानों की पहचान की गई है, जो संभवतः चीन समर्थित थे और जिनका मकसद अलग-अलग था, लेकिन सभी ने ChatGPT का उपयोग कंपनी की नीतियों के खिलाफ किया।
एक अभियान जिसका नाम ‘Sneer Review’ रखा गया है, ने ChatGPT का इस्तेमाल TikTok, X (पूर्व में ट्विटर), Reddit और Facebook जैसे प्लेटफॉर्म्स पर फर्जी टिप्पणियां और बहसें करने के लिए किया। इनका उद्देश्य दिखावटी "जैविक" (organic) चर्चा उत्पन्न करना था जैसे किसी ताइवान स्थित वीडियो गेम की आलोचना करना या अमेरिका की यूएसएआईडी (USAID) एजेंसी के बंद होने पर मिलेजुले विचार रखना। ये अभियान मुख्य पोस्ट के साथ-साथ प्रतिक्रियाएं भी खुद बनाता था, ताकि यह लगे कि असली लोग चर्चा कर रहे हैं।
एक और चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि इन अभियानों के आंतरिक रिपोर्ट और प्रदर्शन समीक्षा भी ChatGPT से ही तैयार करवाई गई थीं यानी अभियान को कैसे चलाया गया, यह खुद AI से दस्तावेज के रूप में बनवाया गया। OpenAI ने बताया कि इन अभियानों में अमेरिकी राजनीतिक विषयों, जैसे पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ट्रेड टैरिफ नीतियों की आलोचना करने वाली टिप्पणियों को भी AI से तैयार किया गया।
- India Pak Conflict: फ्रांस ने खोली पाकिस्तान और चीन की पोल, कहा- राफेल को लेकर दोनों देश चला रहे फर्जी अभियान
- Google Pixel 10: गिंबल जैसी वीडियो स्टेबिलाइजेशन के साथ आने वाला है बड़ा कैमरा अपग्रेड, कलर वेरिएंट्स भी लीक
- Starlink: क्या सैटेलाइट इंटरनेट वाकई आपके काम का है या सिर्फ माहौल बनाया जा रहा है, आइए समझते हैं
- Gemini: ChatGPT की तरह आपका काम करेगा जेमिनी असिस्टेंट, टास्क को कर सकेगा शेड्यूल