Google Pixel 10: गिंबल जैसी वीडियो स्टेबिलाइजेशन के साथ आने वाला है बड़ा कैमरा अपग्रेड, कलर वेरिएंट्स भी लीक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 07 Jun 2025 02:25 PM IST
सार

जहां Google अब तक फोटोग्राफी में बेहतरीन रहा है, वहीं वीडियो क्वालिटी के मामले में उसे iPhone से पीछे माना गया है, लेकिन इस बार Pixel 10 सीरीज में वह अंतर खत्म होने की उम्मीद है। अच्छी बात यह है कि यह नया स्टेबिलाइजेशन फीचर पूरी Pixel 10 सीरीज में उपलब्ध होगा।

Google Pixel 10 To come with big camera upgrade coming with gimbal like video stabilization
Google Pixel 9 for demo - फोटो : X/hanibioud)

    विस्तार

    Google जल्द ही अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज Pixel 10 लॉन्च करने वाला है और इसके फीचर्स को लेकर कुछ बड़े लीक सामने आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, Pixel 10 सीरीज में एक गिंबल-जैसी वीडियो स्टेबिलाइजेशन तकनीक दी जा सकती है, जो इतनी एडवांस होगी कि बिना किसी फिजिकल गिंबल के भी स्मूद वीडियो रिकॉर्डिंग संभव होगी।

    जहां Google अब तक फोटोग्राफी में बेहतरीन रहा है, वहीं वीडियो क्वालिटी के मामले में उसे iPhone से पीछे माना गया है, लेकिन इस बार Pixel 10 सीरीज में वह अंतर खत्म होने की उम्मीद है। अच्छी बात यह है कि यह नया स्टेबिलाइजेशन फीचर पूरी Pixel 10 सीरीज में उपलब्ध होगा।

    लीक्स के मुताबिक, इस बार Google चार वेरिएंट लॉन्च कर सकता है जिनमें Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL, Pixel 10 Pro Fold शामिल होंगे। डिजाइन के मामले में Pixel 9 सीरीज की झलक मिल सकती है जिनमें फ्लैट साइड्स, हॉरिजॉन्टल कैमरा बार, और स्लिम बेजल्स शामिल होंगे। फोन को चार कलर्स में पेश किया जा सकता है।

    Pixel 10 सीरीज में Google का नया Tensor G5 चिपसेट हो सकता है, जो TSMC द्वारा मैन्युफैक्चर किया जाएगा। इससे पिछली शिकायतें जैसे ओवरहीटिंग और स्लो परफॉर्मेंस दूर हो सकती हैं। नया चिप बेहतर बैटरी एफिशिएंसी और स्मूद परफॉर्मेंस का वादा करता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो, सीरीज Android 16 के साथ लॉन्च हो सकती है, जिसमें कई AI-आधारित फीचर्स मिलेंगे। नए फोन के साथ ऑनडिवाइस वीडियो एडिटिंग भी मिल सकती है।

    खास बात ये है कि Pixel 10 के स्टैंडर्ड वर्जन में भी टेलीफोटो लेंस आ सकता है, जो पहले केवल प्रो वेरिएंट्स में ही मिलता था, हालांकि कुछ सेंसर खासकर अल्ट्रा-वाइड, Pixel 9a जैसे पुराने मॉडल से लिए जा सकते हैं, लेकिन Google की मजबूत इमेज प्रोसेसिंग इसे संभाल सकती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें