iOS 26: कब रिलीज होगा iOS 26, किन फोन को मिलेगा अपडेट, क्या हैं टॉप फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 10 Jun 2025 10:20 AM IST
सार

सबसे बड़ी घोषणा iOS 26 की रही। चौंकाने वाली बात यह रही कि जहां इस बार का वर्जन iOS 19 होना चाहिए था, वहीं कंपनी ने इसे सीधे iOS 26 नाम दिया। आइए जानते हैं कि iOS 26 को कब रिलीज किया जाएगा, किन-किन फोन में इसका सपोर्ट मिलेगा और इसके फीचर्स क्या होंगे।

विज्ञापन
Apple iOS 26 releas date which phones will get the update what are the top features all details
IOS 26 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एपल ने सोमवार को अपने वार्षिक वर्ल्ड वाइड डेवेलपर कॉन्फ्रेंस (WWDC) 2025 के दौरान अपने सभी ऑपरेटिंग सिस्टम्स के अपग्रेड्स की घोषणा की, जिसमें सबसे बड़ी घोषणा iOS 26 की रही। चौंकाने वाली बात यह रही कि जहां इस बार का वर्जन iOS 19 होना चाहिए था, वहीं कंपनी ने इसे सीधे iOS 26 नाम दिया। आइए जानते हैं कि iOS 26 को कब रिलीज किया जाएगा, किन-किन फोन में इसका सपोर्ट मिलेगा और इसके फीचर्स क्या होंगे।

    Apple ने iOS 18 के बाद सीधे iOS 26 का नाम चुना है ताकि इसका नाम उस कैलेंडर वर्ष से मेल खाए जिसमें यह व्यापक रूप से उपयोग में आएगा यानी 2026। यही नामकरण नीति macOS, iPadOS और watchOS पर भी लागू होगी। iOS 26 में “Liquid Glass” डिजाइन शामिल होगा, जो iOS 7 के बाद सबसे बड़ा डिजाइन बदलाव माना जा रहा है। इसमें सॉफ्ट और गोल आइकन, आधुनिक इंटरफेस और ऐप्स का नया रूप देखने को मिलेगा।

    विज्ञापन

    iOS 26 का फाइनल वर्जन 16 सितंबर 2025 को ग्लोबली रोलआउट होने की संभावना है। यह iPhone 17 सीरीज की लॉन्चिंग के एक हफ्ते बाद रिलीज होगा। Apple का ट्रैक रिकॉर्ड यही दिखाता है कि वह हर साल अपने सितंबर इवेंट के बाद मंगलवार को नया iOS रिलीज करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें