WWDC 2018 : ios 12 हुआ लॉन्च, इस तरह बदल जाएगा iPhone इस्तेमाल करने का तरीका

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 05 Jun 2018 12:56 PM IST
विज्ञापन
WWDC 2018 : iOS 12 introduces new features to reduce interruptions and manage Screen Time
apple ios 12apple ios 12

    Apple ने वर्ल्डवाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस (WWDC 2018) में iOS 12 को लॉन्च कर दिया है। इसका बीटा वर्जन इस महीने के अंत तक रिलीज कर दिया जाएगा। एप्पल के इस नए आईओएस में एक्टिविटी रिपोर्ट्स, ऐप लिमिट, नोटिफिकेशन कंट्रोल और टू नॉट डिस्टर्ब जैसे फीचर को अपडेट किया गया है। आइए आईओएस 12 से सभी फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    डू नॉट डिस्टर्ब

    WWDC 2018 : ios 12 हुआ लॉन्च, इस तरह बदल जाएगा iPhone इस्तेमाल करने का तरीका

    डू नॉट डिस्टर्ब का नया अपडेट सोने के वक्त डिस्प्ले की रौशनी को कम कर देगा और सभी तरह की नोटिफिकेशन को भी हाइड कर देगा। डीएनडी फीचर लोकेशन और समय के आधार पर ऑन और ऑफ होगा।

    विज्ञापन

    नोटिफिकेशन

    WWDC 2018 : ios 12 हुआ लॉन्च, इस तरह बदल जाएगा iPhone इस्तेमाल करने का तरीका

    iOS 12 में नोटिफिकेशन को ग्रुप में बांट दिया गया है ताकि नोटिफिकेशन देखने और मैनेज करने में आसानी हो। सीरी भी नोटिफिकेशन के लिए सुझाव देगा। इसके अलावा कौन से ऐप का नोटिफिकेशन किस प्रकार आना चाहिए, इस पर भी कंट्रोल किया जा सकेगा। नोटिफिकेशन को हमेशा के लिए बंद करने का भी विकल्प मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    स्क्रीन टाइम

    WWDC 2018 : ios 12 हुआ लॉन्च, इस तरह बदल जाएगा iPhone इस्तेमाल करने का तरीका

    स्क्रीन टाइम फीचर के जरिए लोगों को पता चलेगा कि वे किसी ऐप पर कितना वक्त बिता रहे हैं। इसके अलावा किसी वेबसाइट पर भी आप कितना समय दे रहे हैं इसकी भी जानकारी मिलेगी। साथ ही टाइम लिमिट सेट करने पर नोटिफिकेशन मिलेगा। उदाहरण के लिए अगर आपने इंस्टाग्राम के लिए 2 घंटे का वक्त तय किया है तो आपको 2 घंटे पूरे होते ही नोटिफिकेशन मिलेगा। इस फीचर से पैरेंट्स को यह जानने में काफी मदद मिलेगी कि उनके बच्चे फोन पर कितना वक्त दे रहे हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें