Lenovo Z5 आज होगा लॉन्च, फोन में 4TB की इनबिल्ट स्टोरेज, 45 दिन चलेगी बैटरी

चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लेनोवो अपना नया स्मार्टफोन Lenovo Z5 आज यानि 5 जून को घरेलू बाजार में लॉन्च करेगी। लेनोवो जेड5 की लॉन्चिंग भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे होगी। लेनोवो जेड5 के खासियतों की बात करें तो इस फोन में वास्तव में फुल डिस्प्ले मिलेगी। इस फोन में बेजल है ही नहीं। फोन में 95 फीसदी डिस्प्ले मिलेगी।
अभी तक लीक रिपोर्ट के मुताबिक लेनोवो जेड5 में वर्टिकल डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में मेटल के फ्रेम के साथ ग्लास की बॉडी मिल सकती है। लेनोवो के अपकमिंग फ्लैगशिप लेनोवो जेड5 को लेकर काफी चर्चा है और हो भी क्यों ना। Lenovo Z5 दुनिया का पहला 4टीबी स्टोरेज वाला स्मार्टफोन जो है।
4टीबी इनबिल्ट स्टोरेज के अलावा इस फोन की एक और खासियत यह है कि इसमें बिना बेजल वाली डिस्प्ले मिलेगी। फोन के टीजर को देखकर ऐसा लग रहा है कि लेनोवो जेड5 में फ्रंट कैमरा नहीं होगा, बल्कि रियर में एक फ्लिप कैमरा होगा जिसे फ्लिप करके सेल्फी ली जा सकेगी।
कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि Lenovo Z5 में एआई बेस्ड डुअल रियर कैमरा होगा और इस फोन में 2,000 एचडी फिल्मस के साथ 1,50,000 गानों और 1 मिलियन फोटोज को सेव किया जा सकेगा। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि इस फोन की बैटरी 45 दिनों तक चलेगी।